Hindi NewsBihar NewsJamui NewsCultural Program Celebrates Independence Day at Greenland Public School Lakshmipur
 सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने लूटे शब्बासी,दर्शकों ने ताली बजाकर हौसला बढ़ाए

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने लूटे शब्बासी,दर्शकों ने ताली बजाकर हौसला बढ़ाए

संक्षेप:

लक्ष्मीपुर के ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित ड्रामा और नृत्य प्रस्तुत किए गए। बच्चों की प्रस्तुतियों...

Aug 18, 2025 05:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

लक्ष्मीपुर, नि.स. स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर लक्ष्मीपुर के ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश के ऐतिहासिक घटनाओं से संबंधित ड्रामा और नृत्य संगीत को शामिल किया गया। कार्यक्रम गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ।उसके बाद तारे जमी पर,संदेशे आते हैं और आपरेशन सिंदूर पर आधारित ड्रामा ने दर्शकों को मुग्ध कर दिया।बच्चों की प्रस्तुति और दर्शकों की लगातार बजते ताली ने उसका हौसले बढ़ाते रहा। कार्यक्रम के दौरान संदेशे आते हैं में रियांश और उसके साथियों की प्रस्तुति ने दर्शकों को थिरकने को मजबूर कर दिया।इस दौरान कार्यक्त्रम के हिस्सा बने लड़के लड़कियों के अभिभावक अपने बच्चों की प्रस्तुति पर गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम ने वर्ग प्रथम से दशम के आलोक, निहाल, नुष्ठा, ऋषि, सोनम, अमरदीप,तेजस,सुप्रिया, आरोही,रियांश,रौनक आदि ने भाग लिया कार्यक्रम के दौरान स्कूल निदेशक बसंत भगत ने कहा कि खेल कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों के अंतरिक प्रतिभा में निखार आता है जो उसके भविष्य को तय करता है। कार्यक्रम आयोजन को लेकर उन्होंने स्कूल के शिक्षक,शिक्षिकाओं का प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।