भय दिखाकर पैसा वसूलने के मामले में तीन होमगार्ड के जवान गिरफ्तार
जमुई में डुमरी चेकपोस्ट पर तैनात तीन होमगार्ड जवानों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसपी विश्वजीत दयाल ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की। आरोप है कि जवानों ने बिना किसी कारण लोगों से पैसे वसूल किए। इससे पहले नवादा उत्पाद पुलिस की फिरौती मांगने का मामला भी सामने आया था।

जमुई, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। अभी नवादा उत्पाद चेकपोस्ट पर तैनात सिपाही व दरोगा द्वारा फिरौती के लिए अपहरण के मामले में गिरफ्तारी का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि शनिवार को थाना के डुमरी चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद पुलिस के जवानों की करतूत सामने आ गई। तीन होमगार्ड के जवानों को रिश्वत लेने के आरोप में सोनो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।उत्पाद पुलिस की करतूत परत पर परत खुलती जा रही है। लगातार शराब पकड़े जाने को लेकर उत्पाद पुलिस अपनी पीठ थापा रही थी। अब जब भेद खुलने लगा है तो विभाग में सन्नाटा पसर गया है। जमुई चकाई मुख्य मार्ग पर डुमरी चेक पोस्ट पर वाहन सवार लोगों से पैसा वसूलना इस बार होमगार्ड के जवानों पर भारी पड़ गया।
वैसे तो शिकायतें लगातार मिलती रही है। हालांकि लोग पैसा देकर निकालने में ही अपनी होशियारी समझते हैं। हद तो तब हो जाती है जब बगैर शराब पिए व्यक्ति को भी भय दिखाकर पैसे की वसूली की जाती है। हालांकि शिकायत के बाद एसपी विश्वजीत दयाल ने कड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में डुमरी चेक पोस्ट पर तैनात तीन होमगार्ड के जवानों को गिरफ्तार किया गया है। 48 घंटे पूर्व नवादा के पकरी बरमा उत्पाद पुलिस द्वारा जमुई के एक युवक को हाजत में बंद कर परिवार वालों से पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की गई थी। इस मामले में भी एसपी ने तत्परता दिखाई और पूरे मामले का पर्दाफाश किया। इस मामले में दो दरोगा और दो होमगार्ड के जवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि गिरिडीह के रहने वाले श्याम सुंदर यादव ने चेक पोस्ट पर पैसा वसूलने का आरोप लगाया था। आरोप था कि 21 अप्रैल की रात में जबरदस्ती 15000 रुपया लिया गया है। इसकी जांच की गई तो पाया गया कि दिनांक 5 व्यक्ति एक स्कॉर्पियो से तिलक समारोह में महादेव सिमरिया, जमुई जा रहे थे। डुमरी चेक पोस्ट पर एक्साइज के 3 होमगार्ड जवानों के द्वारा परिवादी की स्कार्पियो रुकवाकर गाड़ी में सवार सभी व्यक्ति को गाड़ी से नीचे उतारकर किनारे में ले जाता है। कहा गया कि 20000 रुपया दो तभी छोड़ेंगे नहीं तो सभी को जेल भेज देंगे। परिवादी के साथ आए एक व्यक्ति को सूर्यमणि कुमार द्वारा अपने मोबाइल से दिखाए स्कैनर पर 9500रुपया लिया गया । चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में 3 जवान द्वारा गाड़ी रोकते हुए देखा गया है। सूर्यमणि कुमार , आशीष कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह के रूप में जवान की पहचान हुई। सूर्यमणि कुमार से पूछताछ किया गया तो बताया कि मैं अपने दोस्त आदर्श प्रकाश के यूपीआई आईडी पर 9500रुपया मंगाया था। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद काण्ड दर्ज कर तीनों होम गार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


