ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईमहाअभियान में 41 फीसदी लोगों को दिया गया कोरोना का टीका

महाअभियान में 41 फीसदी लोगों को दिया गया कोरोना का टीका

कोविड-19 को जड़ से खत्म करने के लिए टीकाकरण का महाअभियान जारी है। सोमवार को जिले के करीब 300 सत्र स्थल पर टीकाकरण किया गया। जानकारी देते हुए सिविल...

महाअभियान में 41 फीसदी लोगों को दिया गया कोरोना का टीका
हिन्दुस्तान टीम,जमुईTue, 19 Oct 2021 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

जमुई। निज संवाददाता

कोविड-19 को जड़ से खत्म करने के लिए टीकाकरण का महाअभियान जारी है। सोमवार को जिले के करीब 300 सत्र स्थल पर टीकाकरण किया गया। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार भारती ने बताया कि इसे लेकर विभिन्न प्रखंड के लिए 48 हजार 674 व्यक्ति का लक्ष्य रखा गया था। उक्त महाअभियान आगामी 22 अक्टूबर को होना था, लेकिन सरकार के निर्देशानुसार आज यानि सोमवार ही किया गया।

इसमें 20053 लोगों ने इसका टीका लिया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के खिलाफ बीते 16 जनवरी से उक्त कार्य जारी है। तब से कई बार इसका महाअभियान भी चलाया जा चुका है। लोगों को घर-घर जाकर इसकी प्रथम एवं द्वितीय डोज दिया जा रहा है। इस अभियान में 10 हजार 453 व्यक्ति को प्रथम एवं नौ हजार 600 व्यक्ति को सेकंड़ डोज दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस महाअभियान में जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र में सबसे अधिक 3831 व्यक्ति को टीका लगाया गया। वहीं बरहट प्रखंड क्षेत्र में मात्र 464 व्यक्ति का टीकाकरण हुआ। इसके अलावा अलीगंज प्रखंड में 1649, चकाई प्रखंड में 3335, गिद्धौर प्रखंड में 989, सदर प्रखंड में 2872, खैरा प्रखंड में 3452, लक्ष्मीपुर में 1114, सिकंदरा प्रखंड में 1371 एवं सोनो प्रखंड में 876 कुल 41 फ़ीसदी टीकाकरण हुआ। बताते चलें सरकार के द्वारा बीते 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन सूबे के लिए आगामी छह माह के लिए छह करोड़ व्यक्ति के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें जिले का लक्ष्य 25 लाख है, चार माह बीतने को है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अब तक जिले के आठ लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें