ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईप्रखंड मुख्यालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान

प्रखंड मुख्यालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान

खैरा। निज संवाददाता खैरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को स्वच्छता के लिए सफाई...

प्रखंड मुख्यालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,जमुईWed, 28 Sep 2022 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

खैरा। निज संवाददाता

खैरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को स्वच्छता के लिए सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं अंचलाधिकारी श्री राम उरांव के अलावे प्रखंड मुख्यालय के दर्जनों कर्मी भी शामिल थे जो कार्यालय भवन सफाई का काम घंटो तक किया। इसके अलावा कार्यालय से बाहर और अगल-बगल भी साफ सफाई किया गया। इसके पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि हम लोहिया स्वच्छता अभियान को गांव-गांव में पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है । जिसमें वार्ड सदस्य मुखिया पंचायत समिति सदस्य आदि को इसकी सूचना दे रहे हैं कि गांव के हर घर चौक-चौराहे गलियों में सफाई एक अभियान के रूप में चलाया जाए उन्होंने कहा कि यह अभियान 31 अक्टूबर तक निर्धारित है। आप सभी से आग्रह है कि इसमें सक्रिय होकर अपनी भागीदारी निभाएं। इस मौके पर प्रखंड समन्वयक विभूति भूषण सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें