Christmas Celebrations in Jhajha Joy and Tradition Among Communities क्रिसमस के दूसरे दिन भी दिखा उत्साह, Jamui Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJamui NewsChristmas Celebrations in Jhajha Joy and Tradition Among Communities

क्रिसमस के दूसरे दिन भी दिखा उत्साह

झाझा प्रखंड क्षेत्र में 25 दिसंबर को क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। गिरिजाघरों में प्रार्थनाएं हुईं और लोग उत्साह के साथ इकट्ठा हुए। आदिवासी क्षेत्र तुलसीकुरा में भी ईसाई परिवारों ने पारंपरिक नृत्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईFri, 27 Dec 2024 01:30 AM
share Share
Follow Us on
क्रिसमस के दूसरे दिन भी दिखा उत्साह

झाझा। प्रखंड क्षेत्र में यो तो 25 दिसंबर को क्रिसमस की धूम रही। शहर के गिरिजा घरों में सुबह से प्रार्थनाओं का दौर जारी रहा। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। क्रिसमस के पर्व को पूरे श्रद्धा,उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया। चर्चों पर क्रिसमस के उपलक्ष्य में विशेष सजावट गई थी। साथ ही चर्च के साथ ही लोगों ने घरों में खुबसुरत क्रिसमस ट्री तैयार किए थे। वहीं दूसरी ओर आदिवासी बाहुल्य तुलसीकुरा में गुरुवार को भी प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर ईसाई परिवार के लोग एकत्र होकर पारंपरिक नृत्य करते हुए मांदर के थाप पर खूब थिरके। निगरानी अधिकारी से सेवानिवृत साइमन टुडू ने बताया कि क्रिसमस पर्व पर हम लोग अपने सागा संबंधियों को बुलाते है और पर्व को दो, तीन दिन तक मनाते है। मौके पर सिंधु वास्के, कनाई सोरेन,सुरेश सोरेन,फूलमुन्नी, मुन्नी, सीमा, अनिता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।