ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईअर्पिता राज को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

अर्पिता राज को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बरहट | निज संवाददाता बिहार सरकार के पुलिस महानिदेशक की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री...

अर्पिता राज को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,जमुईSat, 27 Feb 2021 04:31 AM
ऐप पर पढ़ें

बरहट | निज संवाददाता

बिहार सरकार के पुलिस महानिदेशक की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को स्वर्ण व्यवसायी राजू साह की पुत्री अर्पिता राज उर्फ निक्की को बहादुरी के लिए पुरस्कृत किया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 10000 रूपए नगद एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से देकर उन्हें सम्मानित किया तथा उनकी हौसला अफजाई की । नक्सलियों के विरुद्ध वीरता पूर्वक संघर्ष करने के लिए बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया।

यहां बताते चलें कि 7 मई 2019 को आए नक्सलियों ने स्वर्ण व्यवसायी राजू साह के पैतृक घर मलयपुर बस्ती पर धावा बोल दिया। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लूटपाट का विरोध करने पर नक्सलियों ने व्यवसायी राजू साह पर गोली चला दी। नक्सलियों द्वारा गोली चलाने के बाद व्यवसायी की बेटी अर्पिता उर्फ निक्की नक्सलियों से भिड़ गई थी। नक्सलियों के साथ हाथापाई होते देख साथी नक्सलियों ने गुस्साए हुए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें उसे 4 गोली लगी। घायल अवस्था में भी उसने नक्सलियों की बंदूक नहीं छोड़ी। इस अफरातफरी में सभी नक्सली भागने को विवश हो गए। हालांकि घटना के बाद गंभीर अवस्था में वह वर्षों रही। उनके अदम्य साहस के कारण जिला प्रशासन ने बहादुरी के लिए राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जिसे स्वीकृत कर लिया गया तथा पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उन्हें सम्मानित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें