Jamui News: चकाई में एक घंटे की बारिश से भी किसानों को राहत नहीं
Jamui News: चकाई में एक घंटे की बारिश के बावजूद किसानों के चेहरे मुरझाए हैं। सावन में पूरी तरह से बारिश न होने के कारण केवल 25% धान की रोपनी हो सकी। भादो शुरू हो गया है, लेकिन बारिश के अभाव में अधिकांश खेत सुख चुके हैं। किसानों ने महाजन से कर्ज लेकर प्रयास किए, लेकिन सूखे का सामना करना पड़ रहा है।

Jamui News: चकाई । निज संवाददाता महीनो बाद आज चकाई में लगभग एक घंटा जम क़र बारिश हुई मगर किसानों के चेहरे मुरझाये हुए हैं। इसका कारण है पूरा सावन माह बिना बारिश के गुजर गया जिस कारण मुश्किल से प्रखंड में 25 प्रतिशत के आस पास धान की रोपनी हुई। वो भी किसी तरह पम्प के द्वारा जो जोरिया, नदी के किनारे खेत थे उसी में सिंचाई क़र किसानों ने रोपनी की भादो मास शुरू हो गया सिंह नक्षत्र के आये हुए भी एक सप्ताह वीत गया और अब जाकर इंद्रदेव की थोड़ी कृपा बरसी। अब बचे हुए परती खेत में धान की रोपनी का समय तो गुजर गया हाँ इस बारिश से जो खेत में रोपनी हो चुकी है उसमें कुछ लाभ होगा. वैसे भी अधिकांश खेत में दरार फट चुका है।
रोपे हुए पौधे झूलस चुके हैं जिस कारण इस बर्ष चकाई प्रखंड सुखाड़ की विभिषिका झेलने को विवश है। किसानों ने महाजन से भारी ब्याज के दर पर कर्जा लेकर महंगी महंगी किसमें के धान के बिचड़े खेत में लगाये मगर बर्षा के अभाव में धान रोपनी नहीं हो सकी।


