Jamui News: मुंहबोली बहनों ने सुरक्षा कर्मियों की कलाइयों पर बांधा रक्षा सूत्र
Jamui News: मुंहबोली बहनों ने सुरक्षा कर्मियों की कलाइयों पर बांधा रक्षा सूत्र मुंहबोली बहनों ने सुरक्षा कर्मियों की कलाइयों पर बांधा रक्षा सूत्र मुंहबोली बहनों न

Jamui News: झाझा । निज संवाददाता क्षेत्र एवं नागरिकों की सुरक्षा का दायित्व उठाने वाले सुरक्षा प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प मुंहबोली बहनों ने लिया है। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर झाझा के मारवाड़ी युवा मंच की नवगठित सशक्ति शाखा की महिला सदस्यों ने सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनकी सलामती की मन्नतें मांगी। अपने बांके जवान मुंहबोले भाइयों की कलाइयों पर बहनां द्वारा बांधा गया कच्चे धागे वाला उक्त रक्षा सूत्र,उनके स्नेह,प्यार और सुरक्षाकर्मी भाइयों की सलामती के प्रति फिक्त्र का प्रतीक था। इधर,इन मुंहबोली बहनों ने राखी के रूप में अपना स्नेह व प्यार उड़ेला,तो उधर कुछ पल को वे सख्त मिजाज भाई भी कैम्प में होने की बात भूलकर अपने घर-परिवार व बहनों के बीच ही होने का सुखद एहसास करते महसूस हुए। आज जवानों के चेहरों पर घर से दूर होने का एकाकीपन जैसा कोई मलाल नजर नहीं आ रहा था।अपितु,बहनों के स्नेह की बरसात से पूरे कैम्प का ही माहौल अत्यंत भावप्रवण व देशभक्ति से ओत प्रोत नजर आ रहा था।
रक्षा बन्धन की पूर्व संध्या पर उत्सव
sशक्ति शाखा की महिलाओं ने रश्मों रिवाज के अनुसार पूरे पारंपरिक तरीके से अपने बांके जवान भाइयों की आरती उतारी,ललाट पर तिलक लगाया और फिर कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की मंगल कामना की तथा अंत में विदा होने के पूर्व सभी जवानों का मुंह मीठा भी कराया। सशक्ति शाखा की सदस्याओं ने कहा कि सरहद से लेकर इलाके तक की सुरक्षा में तैनात रहकर हम तमाम देशवासियों को अमन चैन के साथ सुरक्षित रखने वाले हमारे इन भाइयों की कड़ी ड्यूटी व मुस्तैदी की बदौलत ही हर देशवासी आज सुरक्षित है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी इस स्नेह के लिए अपनी मुंहबोली बहनों का आभार व्यक्त किया तथा उनके समेत तमाम देशवासियों की सुरक्षा का संकल्प दोहराया ’ शाखा की मीडिया प्रभारी निक्की भालोटिया ने उक्त जानकारी देते नए बताया कि उक्त कार्यक्त्रम मे शाखा की अध्यक्ष रिंकू बंका, उपाध्यक्ष पूनम सुल्तानियां, सचिव कंचन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सरिता बोहरा,अनिता बंका,पूनम बोहरा,गुंजा सुल्तानियां,सोनल केजरीवाल व मधु सिंघानियां आदि के अलावा अन्य सदस्य भी मौजूद थीं।
डीलक्स कंप्यूटर में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया
डीलक्स कंप्यूटर में रक्षाबंधन उत्सव, भाई-बहन के प्रेम के साथ दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
फोटो - 10
परिचय - राखी बांधती छात्राएं
जमुई, नगर संवाददाता
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डीलक्स कंप्यूटर, जमुई में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम में संस्थान की सैकड़ों छात्राओं एवं बहनों ने निदेशक संतोष कुमार और शिक्षक अरुण कुमार को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। छात्राओं ने राखी बांधने के बाद भाइयों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उत्सव के दौरान संस्थान में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का सुंदर नजारा देखने को मिला। खास बात यह रही कि संस्थान की मुस्लिम बहनों ने भी निदेशक संतोष कुमार को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की बधाई दी। धर्म और समुदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर मनाए गए इस पर्व ने उपस्थित लोगों को आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया। इस दौरान पूरा संस्थान परिसर खुशी और उत्साह से सराबोर रहा। मौके पर डीलक्स कंप्यूटर के निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे त्योहार समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं। सभी लोगों को जाति, धर्म और समुदाय की भावना से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की खूबसूरती इसकी विविधता में एकता है। जब अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं, तो समाज में आपसी विश्वास और अपनापन बढ़ता है। रक्षाबंधन का यह आयोजन इसी भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है। शिक्षक अरुण कुमार ने भी सभी छात्राओं और उपस्थित लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और भाईचारे की भावना विकसित करना भी है। डीलक्स कंप्यूटर ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देने के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्त्रम के अंत में छात्राओं, शिक्षकों और संस्थान के सदस्यों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उत्सव ने यह संदेश दिया कि प्रेम, विश्वास और भाईचारे की डोर समाज को मजबूती से जोड़ती है और सांप्रदायिक सौहार्द ही मजबूत समाज की आधारशिला है।
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक
स्कूल में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का कार्यक्त्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया
फोटो - 03
परिचय - स्कूल में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का कार्यक्त्रम मनाते छात्र-छात्रा
झाझा, नगर संवाददाता
जिले के झाझा प्रखंड के एकडारा स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का कार्यक्त्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्त्रम में छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्र भाईयों की कलाई पर राखी (रक्षा-सूत्र) बांध कर आपसी भाईचारा और एकता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार मंडल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए रक्षाबंधन से जुड़ी ऐतिहासिक कथाओं और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्त्रम में शिक्षक सुरेश मंडल, मुकेश कुमार, शिव कुमार, सुजीत कुमार, विनोद कुमार, अनिता कुमारी, प्रीति कुमारी काजल, स्नेहा,जूही सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
बाजारों में बढ़ी रौनक
रक्षा बन्धन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
चन्द्रमंडीह, निज संवाददाता
भाई बहनों के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षा बन्धन का त्योहार सावन महीने के पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, जिसे राखी पूर्णिमा भी कहा जाता है, जो इस वर्ष दिनांक 28 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा । यो तो पूर्णिमा तिथि दिनांक 27 अगस्त दिन गुरुवार से ही लग रही है लेकिन उदया तिथि को लेकर 28 अगस्त दिन शुक्त्रवार को रक्षा बन्धन का पवित्र त्योहार मनाया जाएगा, जिसको लेकर चकाई बाजार में दिन भर चहल पहल रहा। खास कर कपड़ों व मिठाई तथा राखी की दुकानों में भीड़ देखी गई ।रक्षा बन्धन का त्योहार भाई बहनों के अटूट प्रेम व पवित्र रिश्तों का प्रतीक है । इस दिन बहने अपने भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र रूपी राखी बांधती है और भाई की सुख समृद्धि एवं दीर्घायु होने की मंगल कामना करती है जिसके एवज में भाई अपने बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेता है।
पुलिस जवानों को राखी बाँधी गई
टी आर नारायण हेरिटेज स्कूल की छात्राओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी
फोटो - 11
परिचय - सिकंदरा थाना में पुलिस पदाधिकारी के साथ मौजूद स्कूली बच्चें
सिकंदरा, निज प्रतिनिधि
सिकंदरा नगर पंचायत क्षेत्र के टी आर नारायण हेरिटेज स्कूल, सिकंदरा की छात्राओं ने गुरुवार को सिकंदरा थाना पहुंचकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। विद्यालय की दर्जनों छात्राओं ने प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार, सिकंदरा थाना प्रभारी विकास कुमार सहित थाने में मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाया और मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी 24 घंटे हमारी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं और त्योहारों में भी अपने परिवार से दूर रहकर कर्तव्य निभाते हैं। इसलिए आज हमलोग इनके कलाई पर राखी बांध इनके लम्बी उम्र की कामना की और परिवार की कमी इन्हे महसूस ना हो ऐसा एक सार्थक प्रयास किया। वहीं डीएसपी अभिषेक कुमार ने छात्राओं को उपहार भेंट किए और उनकी सुरक्षा का वचन दिया। साथ ही थाना प्रभारी विकास कुमार ने बच्चों के सुरक्षा को लेकर वचन दिया की जमुई पुलिस बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा तैयार रहेगी। इस कार्यक्त्रम के दौरान थाने का माहौल काफी भावुक और सौहार्दपूर्ण रहा। मौके पर विद्यालय की छात्रा भाव्या, परिधि, आदया, माही, सैफया सहित कई शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
नमन विद्या पब्लिक स्कूल में राखी मेक-अप प्रतियोगिता
अलीगंज के नमन विद्या पब्लिक स्कूल में सावन महोत्सव सह राखी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
फोटो - 13
परिचय - छात्रा द्वारा छात्र को राखी बांधते की तस्वीर
अलीगंज निज संवाददाता
प्रखंड मुख्यालय स्थित नमन विद्या पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रक्षाबंधन और सावन के पावन अवसर पर 'सावन महोत्सव सह राखी मेक-अप प्रतियोगिता' का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करते हुए डायरेक्टर वेदप्रकाश,प्राचार्य अर्चना कुमारीं, सह प्राचार्य अर्चना मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक व कलात्मक गतिविधियों की धूम रही। छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधकर रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार की परंपरा निभाई। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा खूबसूरत रंगोली बनाई गई और विभिन्न प्रकार की रचनात्मक राखियों का निर्माण किया गया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और सजावटी सामग्रियों से सुंदर राखियाँ और प्रांगण में कलात्मक रंगोली बनाई। तथा सावनमहोत्सव को लेकर शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्त्रम के दौरान विद्यालय प्रशासन व शिक्षिकाओं की मौजूदगी में बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के पौराणिक व सामाजिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति जुड़ाव मजबूत होता है और आपसी भाईचारे तथा प्रेम की भावना का विकास होता है। इस कार्यक्त्रम में प्रियग्म श्री,रानी कुमारीं, प्रिया रानी,सुरुचि कुमारीं,खुशी ने भाग लिया।कार्यक्त्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया और पूरे विद्यालय परिवार ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
रक्षाबंधन समारोह एवं राखी मेकिंग प्रतियोगिता
विवेकानंद विद्यापीठ कॉन्सेप्ट स्कूल, अलीगंज में रक्षाबंधन समारोह एवं राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
फोटो - 14
परिचय - छात्रा द्वारा छात्र को राखी बांधते की तस्वीर
अलीगंज, निज संवाददाता
अलीगंज के दरखा मोड़ स्थित विवेकानंद विद्यापीठ कॉन्सेप्ट स्कूल में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हर्षोल्लास के साथ राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक सुंदर एवं आकर्षक राखियां तैयार कीं। कार्यक्त्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें रक्षाबंधन पर्व के महत्व, भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के साथ-साथ कार्यक्त्रम में शामिल सभी बच्चों को सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करती हैं। पूरे कार्यक्त्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।


