
आनंद,उमंग भयो जय कन्हैया.....
आनंद,उमंग भयो जय कन्हैया..... आनंद,उमंग भयो जय कन्हैया.....आनंद,उमंग भयो जय कन्हैया.....आनंद,उमंग भयो जय कन्हैया..... आनंद,उमंग भयो जय कन्हैया.....
झाझा,निज संवाददाता नंद घर आनंद,उमंग भयो जय कन्हैयालाल की....भक्तों के मुख से लगातार गंुजायमान होते इन जयकारों तथा उधर ढोल-नगाड़ों व शंख ध्वनि आदि की निर्बाध गूंज के बीच शनिवार की ठीक आधी रात को भक्तों के नटखट लड्डूगोपाल प्राकट्य हुए। अमृत,लक्ष्मी व सर्वार्थ सिद्धि तथा रोहणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग की पावन घड़ी में प्राकट्य हुए लड्डूगोपाल के जन्मोत्सव का आनंद लेने को झाझा के श्री श्याम मंदिर में महिला-पुरूष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। स्थानीय श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर,शिव मंदिर व श्रीसत्यनारायण मंदिर यानि ठाकुरबाड़ी आदि कई मंदिरों भगवान के प्राकट्योत्सव को मनाने को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी थी।

विशेषकर श्री श्याम मंदिर एवं वैष्णवी दुर्गा मंदिर में उमड़ी महिला-पुरूष व बाल गोपालों की भारी भीड़ ने घंटों की धूमधाम व धमाल के बीच अपने कान्हा के बर्थ डे समारोह को सिलिब्रेट किया। श्रीश्याम मंदिर व दुर्गा मंदिर समेत सभी मंदिरों में लड्डू गोपाल के दरबारों का अद्वितीय व अनुपम श्रृंगार तथा साज-सज्जा की भव्यता देखते ही बनती थी। कोलकाता की रास मंडली द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के कई प्रसंगों व लीलाओं से जुड़ी एक से एक खूबसूरत व मनभावन झांकियों का मंचन देख भक्त भी कभी मदमस्त तो कभी भावप्रवण होते दिखे। तो उधर झाझा के सुनील केशरी,लालो,अनूप व रंजीत केशरी तथा श्रवण सुल्तानियां व संजय जालान आदि मूर्धन्य गायकों के मुख से फूटती सुमधुर भजनों की रसधार ने लड्डूगोपाल के बर्थ डे समारोह में मौजूद उसके भक्तों को मानों दीवाना बना दिया था। भगवान के भक्त,विशेषकर महिला,बालक व बुजुर्ग जैसे श्रद्धालु भी अपने आराध्य देव के प्रति इस हद तक समर्पित दिखे कि जब तक अपने कान्हा के पावन दर्शन नहीं कर लिए तब तक मंदिर परिसर से टस से मस नहीं हुए थे। इस बीच कान्हा के जन्म की खुशी में मेवों व टॉफियों की बरसात भी होती रही थी। कई मंदिरों में कई तरह के कार्यक्रम भी हुए। श्याम मंदिर की व्यवस्था में गुड्डू बंका,चप्पू सुल्तानियां,अजय छापड़िया आदि व दुर्गा मंदिर में महामंत्री प्रभाष बंका की अगुवाई में मंदिर समिति के युवाओं की फौज समर्पित दिखी। तो उधर ठाकुरबाड़ी में सीताराम पोद्दार की अगुवाई में दादी सेवा समिति के रवि अग्रवाल,संजय बंका,प्रशांत व संदीप सुल्तानियां आदि समेत तमाम सदस्यों के अलावा अन्य मंदिरों में भी दर्जनों कृष्णप्रेमी जी-जान से जुटे थे। सैकड़ों ही नर-नारियों ने पूरे दिन का उपवास भी रखा था जो भगवान के जन्म के बाद ही भंग हुआ था। जबकि अनेकों ने अपने घर में ही लड्डू गोपाल का उत्सव धूमधाम से मनाया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




