सादगी के मिसाल थे कर्पूरी ठाकुर : सांसद
सादगी के मिसाल थे कर्पूरी ठाकुर : सांसद सादगी के मिसाल थे कर्पूरी ठाकुर : सांसदसादगी के मिसाल थे कर्पूरी ठाकुर : सांसद

जमुई, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जनता दल यूनाइटेड के तत्वधान में शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जमुई के महावीर वाटिका में आयोजित जयंती समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कौशलेंद्र कुमार और झाझा के विधायक दामोदर रावत मौजूद थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर के 102वीं जयंती समारोह की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने किया जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल ने किया। सांसद श्री कुमार ने मौके पर कहा कि कर्पूरी जी सादगी की मिशाल थे। उनके द्वारा किए गए जनहित कार्य बिहार के लिए एक मिशाल बना। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित झाझा के विधायक दामोदर रावत ने कहा कि कर्पूरी जी के आदर्शों को अमल करके ही बिहार का विकास संभव हुआ है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर विकास की नई गाथा लिख रहे हैं। इस अवसर पर जमुई जिला संगठन प्रभारी संतोष साहनी,प्रदेश राजनीतिक सलाहकार इंजीनियर शंभू शरण,पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जयनंदन सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव हिना नाजनीन, दलित प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अरुण भारती, तकनीकी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव हरिओम कुशवाहा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव विजय मंडल,जिला महासचिव राकेश सिंह, जिला सचिव राजेश कुमार, वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव रावत, दिनेश मंडल, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनू रावत, रामानंद सिंह, जमील अहमद, भीष्मदेव मंडल, गुरुदयाल यादव, अजय सिंह, सुजीत मेहता, सुभाष कुमार, बबलू सिंह, रघुवीर कुमार, प्रवीण कुमार, श्याम कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। त्रिपुरारी बाबू की पुण्यतिथि आज फोटो 21 जमुई। हिंदुस्तान प्रतिनिधि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और समाजवादी नेता रहे स्वर्गीय त्रिपाठी बाबू के 38 वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर उनके प्रतिमा स्थल और समाधि स्थल लोक शक्ति स्थल पर लोग स्वर्गीय त्रिपुरारी बाबू को श्रद्धांजलि देंगे। उक्त जानकारी त्रिपुरारी बाबू के पुत्र और जदयू के नेता शांतनु सिंह ने देते हुए बताया कि पुण्यतिथि के मौके पर बड़ी संख्या में त्रिपुरारी बाबू के अनुयाई हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी के जयंती और पुण्यतिथि के मौके पर कोई राजनीतिक दल की दीवार नहीं होती है। हर दल और पार्टी के नेता कार्यक्रम में शिरकत करते हैं। न्यायमूर्ति बनने पर विधिज्ञ संघ के सचिव ने किया स्वागत जमुई। हिंदुस्तान प्रतिनिधि पटना हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अंशुल जी के न्यायमूर्ति बनना प्रसन्नता की बात है। यह खुशखबरी उनकी असाधारण विधिक प्रतिभा, निष्कलंक आचरण, अथक परिश्रम और न्याय के प्रति अटूट समर्पण का जीवंत प्रमाण है। उक्त बातें जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष सीताराम सिंह एवं महासचिव अमित कुमार ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा। उन्होंने कहा कि उनका न्यायमूर्ति पद हेतु चयन न केवल पटना हाई कोर्ट बल्कि संपूर्ण विधिक समुदाय के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। पूर्ण विश्वास है कि वे भविष्य में न्यायपीठ पर आसीन होकर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और न्याय की गरिमा को और अधिक ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। अधिवक्ता निरंजन सिंह, धीरेन्द्र सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा, रविन्द्र सिंह, श्यामदेव सिंह, मकेश्वर प्रसाद यादव, पीपी धीरज कुमार सिंह शहीद कई अधिवक्ताओं उन्हें बधाई दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




