सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य

सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष

सिकंदरा । निज प्रतिनिधि देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने पर सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का रिकॉर्ड स्थापित करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महादेव सिमरिया स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना का आयोजन किया। सुबह से ही मंदिर परिसर श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। मंदिर प्रांगण में गूंजते शंखनाद, घंटियों की मधुर ध्वनि और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का विधिवत पूजन किया गया तथा देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इसके बाद भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्त्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, हरदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित, मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह, महादेव सिमरिया मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, खैरा मंडल अध्यक्ष कन्हैया सिंह, महामंत्री देवेंद्र सिंह, पप्पू मंडल, युवा मोर्चा अध्यक्ष राम दरस पंडा, कृष्णा चंद्रवंशी, मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।