ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईउत्साह के बीच मनाया गया मकर संक्राति

उत्साह के बीच मनाया गया मकर संक्राति

जमुई: तिल के बने तिलकुट, तिलबा व लाय के साथ चूड़ा दही खाने का पर्व मकर संक्रांति मंगलवार को जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने सुबह नदी, तालाबों सहित अपने अपने घरों में भी स्नान कर विशेष पूजा...

उत्साह के बीच मनाया गया मकर संक्राति
हिन्दुस्तान टीम,जमुईTue, 14 Jan 2020 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई: तिल के बने तिलकुट, तिलबा व लाय के साथ चूड़ा दही खाने का पर्व मकर संक्रांति मंगलवार को जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने सुबह नदी, तालाबों सहित अपने अपने घरों में भी स्नान कर विशेष पूजा अर्चना के बाद दही चूड़ा तिलकुट के अलावा तिल के बने मिठाईयों का पान किया। इस पर्व के अवसर पर शहर से सटे पत्नेश्वर एवं खैरा के गिद्धेश्वर स्थित पहाड़ी पर मेला भी लगा जहां लोगों की भीड़ देखी गई। महिला एवं बच्चों की भीड़ से पहाड़ गुलजार रहा हालांकि बाजार में आज भीड़ काफी कम रही। अधिकाश्ांत: केवल तिलकुट की दुकानें ही खुली दिख रही थी अन्य दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद रखी एवं पर्व का आनंद दिया। इस बार जिले में पतंगबाजी भी देखने को मिली कोई अपने घर तो कई फिल्ड में जाकर पतंग उड़ाया। पत्नेश्वर धाम पर लोगों ने चाट एवं पकौड़ों का जम कर लुुफ्त उठाया। देर शाम पहाड़ के आस पास भीड़ लगी रही वही बाजारो में लोगों का आवागमन कम रहा। पर्व को लेकर स्थानीय लोगों ने सब्जी की जम कर खरीदारी की।

तापमान 8 पर पहुंचा,कुहासे व हवा ने बढ़ायी कनकनी

ठंड से नही मिल रही राहत, आम जनजीवन प्रभावित

ठंड अधिक रहने के कारण घरों से निकलना हुआ मुश्किल

कई जगहों पर दिन में भी जलाए जा रहे थे अलाव

फोटो:

परिचय: मंगलवार की सुबह ठंड और कोहरे के बीच स्टेशन की ओर जाता वाहन

जमुई। नगर प्रतिनिधि

तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौसम में कोई सुधार नही हो रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वैज्ञानिक डा.सुधीर सिंह की मानें तो तापमान में ओर गिरावट होने के संकेत मिल रहे हैं। 15 जनवरी को तापमान और नीचे जा सकता है। लगातार दूसरे दिन कुहासा छाए रहने के कारण सभी लोग परेशान दिख रहे हैं। हवा तेज चलने के कारण लोगों की हाड़ हिल रही है। गर्म वस्त्र धारण करने के बावजूद भी लोगों को घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नही हो रही है। कनकनी बढ़ने के कारण सभी लोग परेशान दिख रहे हैं। जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। महिलाओं को भी घरों में काम करने में काफी परेशानी हो रही है। मंगलवार की दोपहर के समय भी लोग शहर के कई जगहों पर अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे थे। इन दिनों आम लोगों के अलावा पशु भी ठंड की चपेट में आ रहे हैं। पशुपालक राकेश कुमार ने बताया कि ठंड अधिक रहने के कारण दूध का उत्पादन भी कम हो गया है। जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है। जानवर ठंड की चपेट में आ रहे हैं।

बच्चों और बुजूर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। इन दिनों सुबह के समय पार्कों और मैदानों में घुमने वाले लोगों की संख्या काफी कम हो गयी है। ठंड के मौसम में चाय की मांग अधिक है।

बाजार में दिख रहा ठंड का असर

मंगलवार को स्थानीय बाजार में भी ठंड का असर देखने को मिला। यूं तो सोमवार को पर्व की खरीददारी के लिए दोपहर के समय लोगों की भीड़ लगी थी। बाजार भी गुलजार दिख रहा था। लेकिन मंगलवार को शहर की अधिकांश दुकानें काफी बिलंव से खुली। लोगों की आवाजाही भी आम दिनों की अपेक्षा कम रही । कई स्कूलों के बंद रहने के कारण बच्चों को राहत मिली। लेकिन शाम ढ़लने के पहले ही बाजार पूरी तरह सन्नाटा हो गया। प्रतिदिन देर शाम तक कचहरी मोड़ गुलजार रहा करता था। लेकिन मंगलवार को शाम 6 बजे के बाद ही अधिकांश दुकानें बंद हो गयी। लोग ठंड के कारण अपने-अपने घर जाने को विवश हुए।

क्या कहते हैं सीएस

ठंड काफी बढ़ गया है। लगातार तापमान गिरने से ठंड से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस मौसम में सभी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। हर्ट और बीपी के मरीज ठंड से पूरी तरह बचें। गर्म पानी का सेवन करें। वहीं वाइक सवार बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं।

डा. श्याम मोहन दास, सीएस जमुई

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें