आज से शुरू हो रही है सीबीएसई दसवीं व 12वीं की परीक्षाएं

Feb 17, 2026 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share

झाझा के सारडॉनिक्स स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा मंगलवार से और 12वीं की परीक्षा बुधवार से शुरू होने जा रही है। स्कूल प्राचार्य ने बताया कि 10वीं में 290 और 12वीं में 86 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को सुबह 9 से 10 बजे के बीच केंद्र में पहुंचना होगा।

आज से शुरू हो रही है सीबीएसई दसवीं व 12वीं की परीक्षाएं

झाझा । निज संवाददाता सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा मंगलवार से एवं 12वीं की परीक्षा बुधवार से परवान चढ़ने जा रही हैं। शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित परीक्षा के लिए झाझा स्थित सारडॉनिक्स स्कूल प्रबंधन ने व्यापक तैयारियां किए जाने का दावा किया है। स्कूल के प्राचार्य विष्णु शर्मा ने बताया कि उनके केंद्र पर दसवीं (एआईएसएसई) के 290 परीक्षार्थी तथा 12वीं बोर्ड (एआईएसएसएससीई) के 86 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने इस क्रम में परीक्षार्थियों के हित में कुछ खास जानकारियां साझा करते हुए बताया कि परीक्षार्थियों को हर हाल में प्रात: 9 से 10 बजे के बीच परीक्षा केंद्र में प्रवेश पा लेना होगा।

परीक्षा की कवायद पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। पहले दिन यानि 17 फरवरी मंगलवार को 10वीं की मैथ की परीक्षा है। जबकि बुधवार 18 फरवरी को 12वीं की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा होगी। 20 फरवरी को 12वीं की फिजिक्स,21 को 10वीं की इंग्लिश,24 को 12वीं की एकाउंटेंसी,25 को 10वीं की साइंस एवं 27 को भी 10वीं की जहां आईटी/एआई की परीक्षा होगी वहीं 27 को ही 12वीं की पेंटिंग की परीक्षा होगी। 28 फरवरी को 12वीं की केमिस्ट्री,02 मार्च को 10वीं की हिंदी,फिर 7 मार्च को 10वीं की सोशल साइंस की परीक्षा के साथ दसवीं के इम्तिहान संपन्न हो जाएंगे। इसके बाद 12 वीं की आगे की परीक्षा में 9 मार्च को मैथ,12 को इंग्लिश कोर,16 को हिंदी,17 को हिंदुस्तानी म्यूजिकल वोकल,18 को इकोनॉमिक्स,25 को कंप्यूटर साइंस/आईटी,27 को बायोलॉजी एवं 28 मार्च को बिजनस स्टडी की परीक्षा होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।