अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाया नगदी , कपड़े, जेवरात की हुई चोरी

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाया नगदी , कपड़े, जेवरात की हुई चोरी अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाया नगदी , कपड़े, जेवरात की हुई चोरी

अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाया नगदी , कपड़े, जेवरात की हुई चोरी

झाझा । निज प्रतिनिधि झाझा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथिया पंचायत के अलकजरा गांव में बुधवार की रात एक घर में अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दिनेश यादव के घर की दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित व्यक्ति को घर में चोरी होने की घटना का पता बुधवार सुबह लगा। देखने पर पाया की घर का बक्सा टूटा हुआ था और कपड़ा वगैरह चारों तरफ बिखरा पड़ा है। जिसके बाद घर के लोगों ने आपस में हो-हल्ला किया तो घटना की जानकारी घर के अन्य सदस्यों के साथ ग्रामीणों को मिली। घटना की खबर पर ग्रामीण लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। देखने से पता लगा की मकान के साइड का दीवार कटा हुआ है। घटना की जानकारी डायल 112 को दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच किया और घर के गृहस्वामी को थाना में पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा। दिनेश यादव की पत्नी किरण देवी ने बताई की भीषण गर्मी होने के कारण मंगलवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग छत पर सोने के लिए चले गए थे। सुबह छत से नीचे उतरकर देखा तो कमरे मे रखा बक्सा टूटा हुआ है, दीवार में बड़ा छेद किया हुआ है। किरण देवी और उसकी सास ने बताया की घर मे लगभग एक लाख रुपए नगद, सोना, चांदी का करीब 3 लाख का जेवर घर से चोरी हुई है। नगद रुपए भी जरूरी काम के लिए रखे हुए थे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है。

कैंडल मार्च निकालकर युवाओं ने की न्याय की मांग

ज्ञानबिंदु के प्रिंस यादव की मौत का मामला

युवाओं ने कहा मामले की हो निष्पक्ष जांच

फ़ोटो-22-कैंडल मार्च निकालते हुए युवा

बरहट। निज संवाददाता

पटना स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के संचालक रौशन कुमार के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत को लेकर प्रखंड के फुलवरिया गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभय कुमार एवं भाजपा युवा जिला महामंत्री शैलेश भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत प्रिंस यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकाला और घटना की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग उठाई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रिंस यादव की मौत के मामले की सभी पहलुओं से जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। साथ ही दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर एकजुटता दिखाई। कैंडल मार्च में नीरज राजा यादव, सिकंदर यादव, राजा यादव, रोशन रावत, शोषण रावत, त्रिवेणी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा मौजूद रहे।

हरियाणा से दरिमा पहुंचा मृतक का शव

सर्प दंश से हुई थी मौत,घर में मचा कोहराम

गांव में पसरा सन्नाटा

फोटो-23- मृतक का फाइल फोटो

खैरा। निज संवाददाता

अरुणमाबांक पंचायत के दरिमा गांव निवासी 40 वर्षीय विनोद यादव पिता कारु यादव की मौत विषैले सर्प दंश से हो गई थी। मंगलवार की देर रात जब उसका शव दरिमा गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। इधर उसकी पत्नी रूबी देवी एक पुत्री और दो पुत्र रो-रो कर अचेत होने लगे। उक्त तीनों को संभालने के लिए पूरे गांव के लोग परेशान थे। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार विनोद यादव लगभग ढ़ाई दशक से हरियाणा में रहकर मजदूरी का काम करते थे और इसी से परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण होता था। गरीबी इतनी थी कि रात में खाना खाने के बाद जमीन पर बिछावन बिछा कर सोते थे। परिवार पर अचानक इस संकट से सबों के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। तीनों भाई बहन पढ़ते थे अब इन सबों का पठन-पाठन कैसे होगा। ग्रामीण बताते हैं कि वे काफी सरल और मृदु भाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। गांव के ग्रामीण भी अचानक इस घटना से स्तब्ध हैं और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

केसरवानी वैश्य पंचायत समिति चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में, सचिव व कोषाध्यक्ष निर्विरोध

फोटो-24- नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी

जमुई, नगर संवाददाता

केसरवानी वैश्य पंचायत समिति, महाराजगंज जमुई के सत्र 2026-28 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 21 जून 2026 को चुनाव संपन्न कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया मुख्य चुनाव पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद केसरी की देख-रेख में संपन्न हुआ। इस दौरान चुनाव पदाधिकारी श्रीकांत केसरी तथा सहायक चुनाव पदाधिकारी आशीष कुमार केसरी, सुशील कुमार केसरी और रवि कुमार केसरी भी उपस्थित रहे। चुनाव पदाधिकारियों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कुल चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई और सभी प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए राजाराम केसरी, नितेश कुमार केसरी, राहुल कुमार केसरी एवं विकास कुमार केसरी ने नामांकन पर्चा भरा है। चार उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से अध्यक्ष पद का मुकाबला रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई। सचिव पद के लिए केवल मिलन केशरी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए केवल कृष्ण प्रसाद केशरी ने नामांकन दाखिल किया। अन्य किसी उम्मीदवार द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण दोनों पदों पर उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 18 जून 2026 को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों पर टिकी हुई है। यदि कोई प्रत्याशी नामांकन वापस नहीं लेता है तो अध्यक्ष पद के लिए सीधा चुनाव होगा। चुनाव को लेकर समाज के सदस्यों में उत्साह का माहौल है और विभिन्न उम्मीदवारों ने अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की कवायद भी तेज कर दी है। 21 जून को होने वाले मतदान और मतगणना के बाद समिति के नए पदाधिकारियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

सामान्य प्रश्न

अलकजरा गांव में चोरी की घटना कब हुई?
चोरी की घटना बुधवार की रात को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।