बीएसएफ जवान के घर पर किया गया हमला

Feb 23, 2026 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share

अलीगंज, निज संवाददाता चंद्रदीप थाना क्षेत्र के बारा गांव में बीएसएफ सैनिक मुकेश अलीगंज, निज संवाददाता चंद्रदीप थाना क्षेत्र के बारा गांव में बीएस

बीएसएफ  जवान के घर पर किया गया हमला

अलीगंज, निज संवाददाता चंद्रदीप थाना क्षेत्र के बारा गांव में बीएसएफ सैनिक मुकेश सिंह के घर पर शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में मुकेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अलीगंज में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जमुई रेफर किया गया है। हमला करने का आरोप गांव के ही सुदामा सिंह, अमित कुमार, अंकित कुमार और विकास कुमार पर लगा है। इस मामले में घायल जवान की पत्नी पुट्टी देवी के आवेदन पर चंद्रदीप थाना में मामला दर्ज किया गया। घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया रामवृक्ष सिंह के पुत्र जेठू उर्फ मुकेश घर बना रहे थे।

पड़ोसी किसी बात को लेकर हथियार के साथ उनके घर पर जाकर हमला बोल दिया। चंद्रदीप पुलिस मौके पर पहुचकर मामला को शांत कराया, दोनो पक्षो द्वारा चंद्रदीप थाना में आवेदन दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।