भारतीय जनता पार्टी का होली मिलन समारोह: मंत्री श्रेयसी सिंह ने ढोल बजाकर बांधा समां

Mar 03, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

भारतीय जनता पार्टी का होली मिलन समारोह: मंत्री श्रेयसी सिंह ने ढोल बजाकर बांधा समां भारतीय जनता पार्टी का होली मिलन समारोह: मंत्री श्रेयसी सिंह ने ढोल

भारतीय जनता पार्टी का होली मिलन समारोह: मंत्री श्रेयसी सिंह ने ढोल बजाकर बांधा समां

जमुई, नगर संवाददाता शहर के बोधवन तालाब के निकट महावीर वाटिका में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम में बिहार सरकार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्त्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से हुई, जहां मंत्री श्रेयसी सिंह ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली रंगों का ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी पर्व है।

इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव का आनंद लिया। समारोह के दौरान कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। स्थानीय कलाकारों द्वारा होली गीत प्रस्तुत किए गए, जिन पर उपस्थित लोग झूम उठे। माहौल को और भी रंगीन बनाते हुए मंत्री श्रेयसी सिंह ने स्वयं ढोल बजाया और कलाकारों के साथ होली गीत गाकर कार्यक्त्रम में चार चांद लगा दिए। उनके इस सहज और उत्साही अंदाज ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नई ऊर्जा भर दी। कार्यक्त्रम में एनडीए समर्थित विभिन्न दलों के जिला स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद , भाजपा के जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, जदयू के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो, लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष जीवन सिंह, हम के जिला अध्यक्ष दामोदर मांझी तथा रलोमो के अरुण मंडल और भाजपा के जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह, सोनेलाल पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया। सभी नेताओं ने आपसी एकजुटता और समन्वय के साथ आगामी चुनौतियों का सामना करने का संकल्प दोहराया। पूरे कार्यक्त्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। रंग, गुलाल, संगीत और पारंपरिक व्यंजनों के बीच होली मिलन समारोह ने सामाजिक और राजनीतिक एकता का संदेश दिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में शांति एवं विकास की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।