ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईएनएच 333ए बिछवे मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक घायल

एनएच 333ए बिछवे मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक घायल

एनएच 333ए बिछवे मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक घायल एनएच 333ए बिछवे मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक...

एनएच 333ए बिछवे मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक घायल
हिन्दुस्तान टीम,जमुईFri, 02 Jun 2023 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें

सिकंदर, निज प्रतिनिधि

सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग एनएच 333ए बिछवे मोड़ के समीप बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक चालक को लछुआड़ थाने के गश्ती दल के द्वारा सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जानकारी के मुताबिक धधौर गांव निवासी चंदन ठाकुर पिता महेश ठाकुर रात्रि करीब 10:00 बजे बाइक पर सवार होकर सिकंदरा आ रहा था। इसी क्त्रम में बिछवे मोड़ के समीप बाइक में अनियंत्रित अज्ञात वाहन ठोकर मारते हुए फरार हो गया। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल बाइक चालक को सिकंदरा अस्पताल से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें