42 माह में पूरी हो जाएगी बरनार परियोजना
42 माह में पूरी हो जाएगी बरनार परियोजना 42 माह में पूरी हो जाएगी बरनार परियोजना42 माह में पूरी हो जाएगी बरनार परियोजना

जमुई। कार्यालय संवाददाता जमुई जिले में करीब ढाई हजार करोड़ रुपए की लागत से बरनार जलाशय योजना का निर्माण किया जाएगा। यह बिहार की पहली कंक्रीट डैम बनेगी जिससे जिले के आधा क्षेत्र की सिंचाई की समस्या का बहुत हद तक समाधान हो जाएगा। डीएम श्री नवीन ने बताया कि जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरनार जलाशय परियोजना का निर्माण किया जाएगा। जिसमें 2579.37 करोड रुपए खर्च होंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 7 फरवरी को जमुई में अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इसके निर्माण की घोषणा की थी, जिसके बाद अब इस पर मंत्रिमंडल की मोहर भी लग चुकी है और इस घोषणा के बाद इस जिले के किसानों को बड़ा फायदा पहुंचेगा।
वर्ष 1967 में पड़े भीषण अकाल के बाद सीमित संसाधनों के बाद भी उस समय की सरकारें उन्नत कृषि व समृद्ध किसान के सोच के साथ किसानों के खेतों को सिंचाई की समुचित व्यवस्था के तहत बरनार जलाशय जैसे बृहद सिंचाई परियोजना के साथ दर्जनों दर्जनों डेम व सिंचाई उद्द्वह परियोजनाओं की आधारशिला रखे जाने के साथ उसका निर्माण कार्य शुरू किया था जिसमें बरनार जलाशय योजना को छोड़कर सभी सिंचाई परियोजनाएं पूरी भी कर ली गई लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि ये सभी सिंचाई परियोजनाएं रख रखाव के अभाव में अपनी अंतिम सांस गिन रही है। बरनार जलाशय परियोजना के तहत बनने वाले इस कंक्रीट डैम का निर्माण अब नई तकनीक से किया जाएगा। इस डैम के निर्माण से जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र के अलावा झाझा, खैरा और गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के किसानों को भी फायदा पहुंचेगा. बरनार जलाशय परियोजना से जिले के करीब 22 हजार 226 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। जिससे कृषि उत्पादन को बढ़ाया जा सकेगा. जमुई जिले के सोनो में बनने वाला बरनार जलाशय परियोजना जिले के किसानों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो सकता है। बिहार का सबसे बड़ा होगा कंक्रीट डैम डीएम श्री नवीन कई पदाधिकारियों के साथ जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत कटहराटांड़ के समीप स्थित बरनार जलाशय योजना के निर्माण स्थल का अवलोकन किया और जरूरी जानकारी इकट्ठा करने के साथ विभागीय पदस्थों को वांछित निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर कहा कि यह एक महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत बरनार नदी पर बिहार का सबसे बड़ा कंक्रीट बांध बनाया जाएगा। जमुई जिले के सोनो समेत अन्य प्रखंडों को इस योजना से सिंचाई की सुविधा मिलेगी , कृषि उत्पादन बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का भी समाधान होगा। हाल ही में इस परियोजना के लिए निविदा जारी की गई है , जिसकी अनुमानित लागत 2527 करोड़ है और इससे जुड़े कार्यों को 42 महीनों में पूरा करना है। योजना का मूल मकसद सोनो , झाझा , गिद्धौर और खैरा प्रखंडों के अन्नदाताओं को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है। 285 मीटर लंबा एवं 74.31 मीटर होगा उंचा डैम श्री नवीन ने आगे कहा कि बरनार जलाशय परियोजना में 285 मीटर लंबा और 74.31 मीटर ऊंचा बिहार का सबसे बड़ा कंक्रीट बांध बनेगा। अंकित परियोजना का वित्तीय बीड खुल चुका है और इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इस परियोजना से सोनो, झाझा , गिद्धौर और खैरा प्रखंड के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा । मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बरनार जलाशय योजना के निर्माण कार्य को लेकर गंभीर हैं। सीएम 13 सितंबर को योजना की प्रगति का अवलोकन करने आ सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




