प्रभात फेरी निकाल दिया सुरक्षा और सतर्कता का दिया संदेश
प्रभात फेरी निकाल दिया सुरक्षा और सतर्कता का दिया संदेश प्रभात फेरी निकाल दिया सुरक्षा और सतर्कता का दिया संदेशप्रभात फेरी निकाल दिया सुरक्षा और सतर्क

चकाई । निज प्रतिनिधि बिहार पुलिस सप्ताह के तहत सोमवार को चकाई पुलिस द्वारा सोमवार को प्रभात फेरी निकाली गई। थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में निकाली गई यह प्रभात फेरी थाना परिसर से शुरू होकर चकाई बाजार, जयप्रकाश चौक, मुख्य चौक, प्रखंड कार्यालय, पंचमुखी चौक और सहाना कॉलोनी का भ्रमण करते हुए वापस थाने पहुंची। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व जवानों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ ,सड़क सुरक्षा आदि को लेकर जागरूक किया। सड़क सुरक्षा को लेकर कहा कि सफर में कितनी भी कम हो दूरी, हेलमेट लगाना है जरूरी। इसके साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए लोगों को सतर्क किया गया।
पुलिस ने अपील की कि सोशल मीडिया पर निजी फोटो और वीडियो साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान 27 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। 24 फरवरी को महिला उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूकता अभियान। 25 फरवरी को शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 26 फरवरी को नशामुक्ति, साइबर जागरूकता और सड़क सुरक्षा विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता। 27 फरवरी को पुलिसकर्मियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान के साथ सप्ताह का समापन होगा। पुलिस सप्ताह के पहले दिन रविवार को थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई का संदेश दिया गया था। पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता को यह भरोसा दिलाना है कि पुलिस उनकी मित्र है और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। मौके पर अवर निरीक्षक प्रभात राय, आलो रानी, मंटू कुमार, नेहा कुमारी सहित पुलिस बल के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


