बदहाल होकर रह गई है सरकारी शिक्षा व्यवस्था
बदहाल होकर रह गई है सरकारी शिक्षा व्यवस्था बदहाल होकर रह गई है सरकारी शिक्षा व्यवस्थाबदहाल होकर रह गई है सरकारी शिक्षा व्यवस्था

जमुई। कार्यालय संवाददाता बिहार अभिभावक महासंघ का तृतीय स्थापना दिवस समारोह जमुई जिला कार्यालय, सर्वोदय आईटीआई परिसर में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार अभिभावक महासंघ, जमुई जिला इकाई की सचिव साधना कुमारी ने की, जबकि मंच संघ के उपाध्यक्ष संचालन श्री दीपक वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो ० नागेश्वर प्रसाद उपस्थित रहे। वहीं प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में डॉ. नीरज साह ने बिहार अभिभावक महासंघ के तृतीय स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों, अभिभावकों एवं बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अभिभावकों एवं बच्चों के हित में कार्य करने के उद्देश्य से संचालित महासंघ की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।संघ के महासचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था सरकार का ध्वस्थ हो चुकी है निजी विद्यालय बेलगाम होकर अभिभावकों को परेशान कर आर्थिक शोषण कर रही है प्रत्येक वर्ष पाठ्यक्रम में बदलाव करके मंहगी पुस्तकें खरीदने पर अभिभावकों को मजबूर कर रही है और सरकार सो रही है इसलिए RTE का अनुपालन राज्य के सभी विद्यालयों को पूरा करना पड़ेगा नहीं तो अभिभावक अब जाग चुके है नहीं तो पूरे राज्य भर में आंदोलन तेज किया जाएगा कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में अभिभावकों एवं बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर कटौना पंचायत के मुखिया कपिल देव प्रसाद यादव, नंबर पंचायत के मुखिया दामोदर पासवान, बिहार अभिभावक महासंघ के अध्यक्ष शेखर सिन्हा, महासचिव प्रमोद यादव, जमुई जिला इकाई के अध्यक्ष रणबीर कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश यादव, रंजीत पासवान, डॉ. रवि रंजन कुशवाहा, नागेश्वर यादव, पीहू और वंदना सहित महासंघ एवं जिला इकाई के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की उपलब्धियों, अभिभावकों एवं बच्चों के हित में किए जा रहे कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। समारोह के उपरांत सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन सड़क सुरक्षा जागरूकता संदेश के साथ हुआ। उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया तथा समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


