Jamui News: मंत्री दीपक प्रकाश के जमुई दौरे की तैयारी को लेकर रालोमो ने की समीक्षा बैठक
Jamui News: जमुई । नगर संवाददाता बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा

Jamui News: जमुई । नगर संवाददाता बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राज्य प्रतिनिधि दीपक प्रकाश आगामी 11 सितंबर को जमुई जिले के दौरे पर आएंगे। मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला इकाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्त्रम में सोमवार को जमुई मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव सह जमुई जिला प्रभारी हिमांशु पटेल रहे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण मंडल ने की।
इस दौरान मंत्री दीपक प्रकाश के प्रस्तावित कार्यक्त्रम को लेकर अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के बाद जिला प्रभारी हिमांशु पटेल ने बताया कि मंत्री के जमुई आगमन को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को स्त्रिरय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री अपने दौरे के दौरान विभिन्न पंचायतों में निर्माणाधीन एवं नवनिर्मित पंचायत सरकार भवनों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेंगे। मंत्री के जिला पदाधिकारी के साथ भी बैठक करने का कार्यक्त्रम प्रस्तावित है, जिसमें पंचायतों से जुड़े विकास कार्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने मंत्री के स्वागत एवं कार्यक्त्रम को सफल बनाने को लेकर अपने सुझाव भी रखे। जिला अध्यक्ष अरुण मंडल ने सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर तैयारी पूरी करने की अपील की। मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, जयराम कुमार, विनय कुमार कुशवाहा, रामवृक्ष महतो, मोहम्मद महफूज, दिनेश देशबंधु, रामप्रवेश महतो, जवाहर महतो, कपिल देव पासवान, सत्यनारायण शर्मा, मोहम्मद गुलजार, धर्मेंद्र कुमार, मक्केश्वर महतो, श्रीपति महतो, बबलू कुमार गौरव, अरुण कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


