स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाकर आम नागरिकों के जीवन को बनाएं आसान: डीएम
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाकर आम नागरिकों के जीवन को बनाएं आसान: डीएम स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाकर आम नागरिकों के जीवन को बनाएं आसान: डीएम

जमुई। कार्यालय संवाददाता बिहार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल आम जनजीवन को सुगम और स्वस्थ बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए जमुई जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति, जमुई, श्री नवीन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में जिले की चिकित्सा व्यवस्था को अत्याधुनिक और जन-सुलभ बनाने हेतु कई निर्णायक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाकर आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए विकास कार्यों की शुरुआत बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण से की जाएगी。
अस्पताल की सुविधाओं में किया जाएगा विस्तार
'सात निश्चय योजना' के अंतर्गत सदर अस्पताल, जमुई को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने के लक्ष्य के साथ उन्होंने ओटी एरिया में टाइल्स लगाने, खिड़कियों की मरम्मत, आईसीयू और एसएनसीयू विस्तार क्षेत्र में सुचारू विद्युत वायरिंग सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा हेतु फायर सेफ्टी जैसे आवश्यक कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्ययोजना बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही अस्पताल में मानव संसाधन की कमी को दूर करने हेतु उन्होंने सिविल सर्जन को आवश्यकता का आकलन कर राज्य स्तर पर पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने तकनीक के माध्यम से निगरानी तंत्र को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में संस्थागत प्रसव की दर बढ़ाने के लिए एक विशेष गूगल शीट तैयार की जाए, जिसमें प्रत्येक गर्भवती महिला की लाइन-लिस्टिंग कर एएनएम के माध्यम से उनकी संभावित प्रसव तिथि तक निरंतर फॉलोअप सुनिश्चित किया जा सके। विशेष रूप से प्रथम तिमाही में पंजीकरण बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि समय पर जोखिम की पहचान कर ही सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा सकता है। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जिला पदाधिकारी ने 'भाष्य' पोर्टल और टेली-कंसल्टेशन सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों और चिकित्सकों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने सिविल सर्जन,जमुई से खराब प्रदर्शन करने वाले प्रखंड प्रभारियों से स्पष्टीकरण करते हुए स्वास्थ्य कार्यों में शिथिलता बरतने के आधार पर नियमानुसार विधिसम्मत कठोर कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया। जिले में पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जिला पदाधिकारी ने एक एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया है, जिसके तहत शिक्षा, जीविका, आईसीडीएस और पंचायती राज जैसे विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर गार्डासिल टीकाकरण और अन्य प्रतिरक्षण अभियानों को सफल बनाया जाएगा। साथ ही, 'माशा' ऐप के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की डिजिटल प्रविष्टि और गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग में तेजी लाने के लिए प्रखंड स्तर पर नियमित समीक्षा के आदेश दिए गए हैं। जिला पदाधिकारी के इन प्रयासों और कड़े निर्देशों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जमुई प्रशासन बिहार सरकार की मंशा के अनुरूप एक सशक्त और सुलभ स्वास्थ्य ढांचा तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


