2030 तक 30 फीसदी वाहन होंगे इलेक्ट्रिक: परिवहन मंत्री

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

2030 तक 30 फीसदी वाहन होंगे इलेक्ट्रिक: परिवहन मंत्री 2030 तक 30 फीसदी वाहन होंगे इलेक्ट्रिक: परिवहन मंत्री 2030 तक 30 फीसदी वाहन होंगे इलेक्ट्रिक: पर

2030 तक 30 फीसदी वाहन होंगे इलेक्ट्रिक: परिवहन मंत्री

झाझा,निज संवाददाता प्रदूषण के नियंत्रण एवं ईंधन की बचत के उद्देश्य से सरकार द्वारा प्रदेश भर में वाहनों की मौजूदा संख्या के 30 फीसदी तक को आगामी 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) में तब्दील करने का प्रयास है। इसको ले हमारी सरकार द्वारा ईवी नीति लाई गई है। इसमें स्कूटी की खरीद पर सामान्य श्रेणी को दस हजार एवं एससी,एसटी एवं महिला को 12 हजार,इसी तरह ईवी चार पहिया पर एक लाख तक का अनुदान पोर्टल के माध्यम से सीधे लाभुक के खाते में दिया जाएगा। उक्त बातें परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

सरकार की अन्य योजनाएं

सरकार चार्जिंग पॉइंट स्टेशन नीति भी लाने जा रही है। जमुई,चकाई,सिकंदरा में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सरप्लस जमीन है,उसे पीपीपी मोड पर विकसित किया जाएगा। झाझा को अनुमंडल बनाने की आपकी मांग में मैं भी शामिल हूँ,पर सरकार बनाना शुरू तो करे। जैसे ही शुरू होगा पहला अनुमंडल झाझा ही होगा,यह मै आपको भरोसा दिलाता हूं,कहा मंत्री श्री रावत ने。

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में तीसरी बार शामिल होने के बाद गुरुवार को दूसरी बार झाझा पहुंचे झाझा के एनडीए विधायक सह सूबे के परिवहन मंत्री दामोदर रावत के इस दूसरी बार आगमन पर पहली बार से भी कहीं अधिक व्यापक व भव्य स्वागत होता दिखा। मंत्री बने अपने विधायक के स्वागत-सम्मान व अभिनंदन को विभिन्न व्यावसायिक व सामाजिक संगठनों के पहरुओं के अलावा आमजन का भी भारी जनसमूह उमड़ पड़ा दिखा। गुरुवार के अपराह्न झाझा प्रखंड की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही शुरू हुआ उनके स्वागत का सिलसिला दादपुर,एकडारा,गांधी चौक व दुर्गा मंदिर चौक तक जारी रहते हुए अंतत: रेलवे स्टेशन क्लब के प्रशाल में अभिनंदन का सार्वजनिक समारोह हुआ। समारोह की अध्यक्षता जदयू नगर अध्यक्ष बब्लू सिंहा ने व संचालन संजय सिंहा के सहयोग से मुकेश राजहंस ने किया।

समारोह में विभिन्न संगठन

मौके पर एनडीए के तमाम घटक दलों,यथा भाजपा,लोजपा,रालोमो,हम आदि के पहरुओं से लेकर व्यावसायिक व सामाजिक संगठनों के पहरुओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों में प्रो.रामावतार सिंह,प्रफुल चंद्र त्रिवेदी,इंद्रदेव प्रसाद,काली,अनिल व गोपाल बर्णवाल,रजनीशेखर झा,पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव रावत,डॉ.राजेंद्र राव,जदयू प्रखंड अध्यक्ष राकेश दास,नरेश यादव,बिंदेश्वरी साह,मोहन,उदय,शंकर व श्यामसुंदर पासवान,सुषमा देवी,कंचन देवी,कृष्णा साव,शशिकांत झा,छेदी पासवान,विजय अग्रहरि,राजेश कुमार,विशाल राज,प्रशांत सुल्तानियां आदि समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। मौके पर कई संगठनों ने झाझा को राजस्व अनुमंडल का दर्जा दिलाने व झाझा में परिवहन का हब बनाते हुए झाझा समेत अन्य प्रखंडों के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा सुलभ कराने,झाझा में निबंधन कार्यालय खुलवाने,बलियो एवं गोलनीटांड़ में नदी पर पुल निर्माण कराने व कक्षप गति से चल रहे बरमसिया पुल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने आदि की मांग रखी। तो,इसके जवाब में कई अन्य लोगों का कहना था कि मंत्री श्री रावत झाझा की हर आवश्यकता से भली भांति अवगत हैं,ऐसे में ये सारी मांगें उन्हीं के विवेक पर छोड़ देना चाहिए,वे पूर्व की भांति आगे और अधिक शक्ति और सामर्थ्य के साथ स्वत: ही हर मांग व जरूरत को पूरा करने का प्रयास करेंगे。

सामान्य प्रश्न

सरकार की ईवी नीति क्या है?
सरकार द्वारा प्रदेश भर में वाहनों की मौजूदा संख्या के 30 फीसदी तक को आगामी 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) में तब्दील करने का प्रयास है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।