Hindi NewsBihar NewsJamui NewsBihar Elections 2025 Comprehensive Voting Preparations in Jamui District
कड़ी सुरक्षा में 11 नवंबर को डाले जाऐंगे वोट

कड़ी सुरक्षा में 11 नवंबर को डाले जाऐंगे वोट

संक्षेप: कड़ी सुरक्षा में 11 नवंबर को डाले जाऐंगे वोट कड़ी सुरक्षा में 11 नवंबर को डाले जाऐंगे वोटकड़ी सुरक्षा में 11 नवंबर को डाले जाऐंगे वोट

Mon, 10 Nov 2025 02:09 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

जमुई। कार्यालय संवाददाता जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण , स्वच्छ , स्वतंत्र , पारदर्शी और भयमुक्त मतदान के लिए 04 सुपर जोनल , 26 जोनल , 152 दंडाधिकारी और 145 माइक्रो प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। कुल 1595 मतदान केंद्रों में 1025 को क्रिटिकल बूथ नामित किया गया है। आदर्श आचार संहिता के 13 प्रकरण प्रतिवेदित हुए हैं। इनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लाईव वेबकास्टिंग 1540 मतदान केंद्रों से किया जाएगा जबकि नेटवर्क के अभाव में 55 बूथों को कम्युनिकेशन शैडो जोन में रखा गया है। उक्त बातें डीएम ने प्रेस कांफ्रेंस में कही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि सिकंदरा (सु) , जमुई , झाझा और चकाई विधानसभा क्षेत्र में कुल नौ पिंक और पीडब्ल्यूडी मैनेज्ड बूथ का निर्माण किया गया है। 240 सिंकदरा विधानसभा क्षेत्र में 08 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। वहीं 241 जमुई में 11 , 242 झाझा में 05 और 243 चकाई विधानसभा क्षेत्र में 06 मॉडल बूथ पर वोटर ईवीएम का बटन दबाएंगे। व्यवस्थित मतदान के लिए वॉलेंटियर एक और दो की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान 11 नवंबर को हो रहा है। 240 सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र (सु) , 241 जमुई , 242 झाझा और 243 चकाई विधानसभा क्षेत्र के लिए रविवार को शाम 05:00 बजे के बाद प्रचार बंद हो गया। अब जनसंपर्क का विकल्प है। चुनाव आयोग ने अंकित सभी चार सीटों के लिए मतदान का समय पुनर्निर्धारित किया है। अब इन क्षेत्रों में मतदान सुबह 07:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगा। दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार खत्म होने के बाद छोटी-मोटी सभा भी नहीं होगी। अखबारों में विज्ञापन भी 10 और 11 नवंबर को नहीं आएंगे। रविवार शाम 05:00 बजे के बाद विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रत्याशी 10 नवंबर की रात तक सिर्फ जनसंपर्क कर सकेंगे। इस दरम्यान वे मजमा जैसा कोई कार्य नहीं करेंगे। वॉलेंटियर एक जहां पर्दानशीन मतदाताओं की पहचान के अतिरिक्त कतार के प्रबंधन का कार्य करेंगे वहीं वॉलेंटियर दो मोबाइल संग्रहण समेत अन्य देय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों को मतदाताओं की सहायता के लिए "मतदान मित्र" के रूप में नामित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग संबंधित युवाओं को मतदान के महत्व से रूबरू कराना चाहता है। इसी मकसद से "मतदाता मित्र" बनाया गया है। जमुई जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 99 प्रतिशत से ज्यादा मतदाता पर्ची का वितरण किया जा चुका है। जिन वोटरों को यह पर्ची किसी कारणवश नहीं मिला है , वे भी बूथ पर आएंगे। वहां एक कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है जो उन्हें यथोचित जानकारी देकर वोट देने में उनका सहयोग करेंगे। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाना वर्जित है। मतदान प्रक्रिया पर गिद्ध दृष्टि रखने के लिए समाहरणालय के सभा कक्ष को कंट्रोल रूम का दर्जा दिया गया है। इसका दूरभाष नंबर 06345223034 , 06345223035 , 0634522036 और 06345223037 है। मतदान के दिन यानी 11नवंबर को अंकित नंबरों पर यथोचित जानकारी हासिल की जा सकती है। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है। उम्मीदवार तीन वाहन लेकर मतदान के दिन भ्रमण कर सकेंगे। मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में कार्यालय नहीं खोलना है। ध्वनि विस्तारक यंत्र पर भी प्रतिबंध रहेगा। डीएम ने पात्र वोटरों से आग्रह करते हुए कहा कि 11 नवंबर को घर से निकलकर जरूर मतदान करें ताकि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को और ज्यादा ताकत मिल सके। उन्होंने मतदान प्रक्रिया की तैयारी गतिमान रहने की बात कही। डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार , जिला जनसंपर्क अधिकारी विनोद प्रसाद , उप निर्वाचन पदाधिकारी मो.नजरूल हक समेत कई ओहदेदार कथोपकथन के वक्त मौजूद थे।