डीईओ ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय परामर्शदात्री बैठक में बिहार का किया प्रतिनिधित्व

Mar 10, 2026 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share

डीईओ ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय परामर्शदात्री बैठक में बिहार का किया प्रतिनिधित्व डीईओ ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय परामर्शदात्री बैठक में बिहार का किया

डीईओ ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय परामर्शदात्री बैठक में बिहार का किया प्रतिनिधित्व

जमुई। कार्यालय संवाददाता जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दयाशंकर सिंह नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परामर्शदात्री बैठक में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय उच्चस्तरीय बैठक नई दिल्ली के श्री अरबिंदो मार्ग स्थित मुख्यालय में आयोजित की गई है । इस बैठक में देशभर के शिक्षा विशेषज्ञ शिक्षकों की भावी भर्ती नीतियों तथा उनके पारदर्शी पदस्थापन से संबंधित चुनौतियों एवं संभावित समाधानों पर विचार-विमर्श करेंगे। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निदेशक (प्रशासन) मनोरंजन कुमार द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए राज्य स्तर से केवल दो अधिकारियों का चयन किया गया था ।

इनमें जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दयाशंकर सिंह तथा प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के उप-निदेशक श्री प्रफुल्ल कुमार मिश्रा शामिल हैं। 10 मार्च तक चलने वाली इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देशभर में शिक्षकों के चयन की आधुनिक प्रणाली तथा विद्यालयों में उनके न्यायसंगत नियोजन के लिए एक समन्वित दृष्टिकोण विकसित करना है। श्री दयाशंकर सिंह की इस भागीदारी से जमुई जिले की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है। इस उपलब्धि को लेकर जिले के शिक्षा कर्मियों, शिक्षक संगठनों तथा प्रबुद्ध नागरिकों में उत्साह का माहौल है।'समृद्धि यात्रा' की पूर्व तैयारियों को लेकर विकास कार्यों की हुई समीक्षाफोटो: 11: समीक्षा के दौरान बैठक में मौजूद पदाधिकारीगणजमुई। कार्यालय संवाददातामुख्यमंत्री की प्रस्तावित 'समृद्धि यात्रा' के मद्देनजर आज समाहरणालय स्थित संवादकक्ष में जिला पदाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से पूर्व जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक और जन-कल्याणकारी योजनाओं की वास्तविक प्रगति का सूक्ष्मता से विश्लेषण करना और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना था। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-2' के सभी स्तंभों पर विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने 'युवा शक्ति बिहार की प्रगति' और 'सशक्त महिला-सक्षम महिला' के संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को दी जाने वाली किस्तों के भुगतान में आनेवाली समस्याओं का विभागीय समन्वय स्थापित कर समाधान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि 'हर खेत तक सिंचाई का पानी' पहुंचाने के संकल्प को पूरा करने के लिए जिले की सभी जलाशय योजनाओं की अद्यतन स्थिति का भौतिक सत्यापन किया जाए और तकनीकी बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए।'स्वच्छ गाँव-समृद्ध गाँव' और 'स्वच्छ शहर-विकसित शहर' की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट की गुणवत्ता और वार्डों में उनकी स्थापना की गहन समीक्षा की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर जिलाधिकारी का कड़ा रुख देखने को मिला। उन्होंने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि जो भी एजेंसियां कार्य में शिथिलता बरत रही हैं, उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए विस्तृत रिपोर्ट पंचायती राज विभाग को प्रतिवेदित करें । उन्होंने 'सुलभ संपर्कता' के तहत छूटे हुए टोलों को मुख्य सड़कों से जोड़ने और नल-जल योजना के अवशेष कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के संबंध में जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह स्वयं क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करें और कार्यों की वास्तविक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यात्रा से जुड़े संभावित रूट, सुरक्षा मानकों और सभा स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर भी प्रारंभिक चर्चा की।बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री की इस यात्रा को सफल बनाना और जमुई की विकास गाथा को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करना है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता श्री रविकांत सिन्हा , अनुमंडल पदाधिकारी श्री सौरव कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री सुनील कुमार, भूमि उप समाहर्ता श्री सुजीत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी मेनका कुमारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय और तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।