
सिकंदरा विधानसभा के 10 प्रत्याशियों का किस्मत हो गयी बंद
सिकंदरा में बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे समाप्त हुआ। 10 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई। परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे, जहां यह स्पष्ट होगा कि सिकंदरा का अगला विधायक कौन बनेगा।
सिकंदरा । निज प्रतिनिधि बिहार विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण में हुएं मतदान मंगलवार को 7:00 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे संपन्न हो गया। सिकंदरा विधानसभा से अखाड़े में कुल कूदे 10 प्रत्याशियों का किस्मत आज ईवीएम में बंद हो गया। प्रत्याशियों का भाग का किस्मत आगामी 14 नवंबर को खुलेगा। 10 प्रत्याशियों में लगभग सिकंदरा से तीन प्रत्याशी जो जोर शोर से अखाड़े में कूदकर अपने जीत के लिए मतदाताओं से मिलजुल कर अपने अपने वोट मांगने के लिए हर संभव प्रयास किया था। सिकंदरा का विधायक कौन बनेगा यह तो आगामी 14 तारीख को रिजल्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
परंतु अभी तत्काल तीन उम्मीदवारों के अखाड़े में जिस तरह कूदकर अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर जोर लगाया। उससे यह साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं सिकंदरा की जनता इस बार नए प्रत्याशी को चुनने के मूड में दिखाई पड़ रहे थे। परंतु पुराने पर भी लोगों ने पूरा भरोसा जताया है। जिस तरह से इस बार विधानसभा चुनाव में पहले की भांति कोई भी रुझान या हवा का झोंका प्रत्याशियों को नहीं लगने दिया। जिससे साफ जाहिर होता है कि इस बार प्रत्याशी भी बड़े संकोच में पड़ गए हैं। अब इसका फैसला बंद पिटारा से 14 नवंबर की गिनती ही 10 प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी का भाग का किस्मत खुलेगा। वहीं सिकंदरा का सिकंदर बनेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




