Bihar Assembly Elections 2025 Single Window System Launched for Easier Applications डीएम ने जमुई में सिंगल विंडो सिस्टम का किया उद्घाटन, Jamui Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJamui NewsBihar Assembly Elections 2025 Single Window System Launched for Easier Applications

डीएम ने जमुई में सिंगल विंडो सिस्टम का किया उद्घाटन

डीएम ने जमुई में सिंगल विंडो सिस्टम का किया उद्घाटन डीएम ने जमुई में सिंगल विंडो सिस्टम का किया उद्घाटनडीएम ने जमुई में सिंगल विंडो सिस्टम का किया उद्घाटन

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईSat, 11 Oct 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
डीएम ने जमुई में सिंगल विंडो सिस्टम का किया उद्घाटन

जमुई । एक प्रतिनिधि शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम श्री नवीन ने जमुई अनुमंडल कार्यालय के सामान्य शाखा परिसर में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए 240 सिकंदरा विधानसभा (सु.) , 241 जमुई , 242 झाझा और 243 चकाई विधानसभा क्षेत्र के लिए सिंगल विंडो सिस्टम (एकल खिड़की व्यवस्था) का उद्घाटन किया। यह नई सुविधा राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को नामांकन , चुनावी सभाओं , रैलियों के साथ हेलीकॉप्टर लैंडिंग जैसी गतिविधियों के लिए आवेदन करने में मदद करेगी। इसके संचालन से चुनावी कार्यकम के लिए आवेदन प्र्त्रिरया अब और आसान होगी। सिंगल विंडो प्रणाली से चुनावी पारदर्शिता और त्वरित निर्णय लेने में सहूलियत होगी।

चुनाव के दरम्यान समय और संसाधनों की बचत होगी। इस सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से राजनीतिक दल और उम्मीदवार जनसभा , रैली , जुलूस , लाउडस्पीकर का उपयोग , चुनाव प्रचार के लिए वाहनों का इस्तेमाल , गैर-वाणिज्यिक हवाई अड्डों और हेलीपैड का उपयोग आदि से जुड़े आवेदन कर सकेंगे। डीएम ने स्पष्ट किया कि सभी तरह की अनुमति संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची अधिकारी के कार्यालय में 24 घंटे के भीतर प्रदान की जाएगी। इसके अलावे आवेदन करने वाले को कार्यक्त्रम से कम से कम 48 घंटे पहले अनुमति प्रकोष्ठ में आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण निर्देशों में बताए गए प्रारूप (अनुलग्नक डी क) में व्यय योजना का विवरण देना अनिवार्य होगा। सिंगल विंडो प्रणाली से चुनावी पारदर्शिता और त्वरित निर्णय लेने में मदद मिलेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी निर्वाची अधिकारी अपने कार्यालयों में सिंगल विंडो प्रणाली और अनुमति प्रकोष्ठ स्थापित करें। इन प्रकोष्ठों में फोटो कॉपी मशीन , स्कैनर , कंप्यूटर , टेलीफोन और पर्याप्त कर्मचारी होंगे। यहां सभी आवेदन समय पर निपटाए जाएंगे। प्र्त्रिरया पारदर्शी और जवाबदेह होगी। दस्तावेज के आधार पर राजनीतिक दलों अथवा उम्मीदवारों को त्वरित अनुमति उपलब्ध होगी। सिंगल विंडो प्रणाली से चुनावी गतिविधियों का आवेदन और अनुमोदन पूरी तरह डिजिटल और सुव्यवस्थित होगा। इसके माध्यम से वे विभिन्न अनुमतियों के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर नहीं काटेंगे। एक ही आवेदन से सभी तरह की अनुमति मिलेगी।कार्यक्त्रम की योजना समय पर तैयार होगी। प्रशासनिक प्र्त्रिरया तेज और उत्तरदायी बनेगी। डीएम ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम का उद्घाटन चुनावी प्र्त्रिरया को सरल , पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल राजनीतिक दलों के लिए सुविधा बढ़ेगी बल्कि निर्वाचन प्र्त्रिरया में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस सुविधा का लाभ राजनीतिक दल और अभ्यर्थियों को मिलेगा। डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल , एडीएम रविकांत सिन्हा , एसडीएम सौरभ कुमार , डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार , जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद , उप निर्वाचन पदाधिकारी मो.नजरूल हक , डीआईओ पुरुषोत्तम कुमार आदि नामित जन मौके पर उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।