मतगणना केंद्र के निर्माण में भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस का अनुपालन करें सुनिश्चित

मतगणना केंद्र के निर्माण में भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस का अनुपालन करें सुनिश्चित

संक्षेप:

मतगणना केंद्र के निर्माण में भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस का अनुपालन करें सुनिश्चित मतगणना केंद्र के निर्माण में भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस क

Sep 10, 2025 04:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share

जमुई। कार्यालय संवाददाता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम श्री नवीन ने मंगलवार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर मतगणना हेतु नामित जमुई शहर स्थित केकेएम कॉलेज का भ्रमण किया और मातहतों को वांछित निर्देश दिए। अंकित करने वाली बात है कि जमुई जिला अंतर्गत 240 सिकंदरा (अ.जा) विधानसभा क्षेत्र , 241 जमुई , 242 झाझा और 243 चकाई विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती केकेएम कॉलेज में होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इस दरम्यान सभी संबंधित निर्वाची पदाधिकारी , वज्रगृह एवं मतगणना कोषांग के नोडल पदाधिकारी , भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित ओहदेदारों को मतगणना के दरम्यान भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस का अक्षरशः अनुपालन किए जाने का निर्देश दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने मतगणना केंद्र के निर्माण में निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने की भी बात कही।निर्वाची पदाधिकारी सुभाष चंद्र मंडल , रविकांत सिन्हा , सौरभ कुमार , सुजीत कुमार , डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार , उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. नजरूल हक , अवर निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. मेनका , भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आदि नामित ओहदेदार मौके पर उपस्थित थे।