ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईआठ वर्षों से फरार नक्सली कांड का आरोपी भोला यादव गिरफ्तार

आठ वर्षों से फरार नक्सली कांड का आरोपी भोला यादव गिरफ्तार

8 वर्षों से फरार नक्सली कांड के आरोपी भोला यादव को चरकापत्थर पुलिस ने गुरुवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया...

आठ वर्षों से फरार नक्सली कांड का आरोपी भोला यादव गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमुईThu, 24 Sep 2020 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

8 वर्षों से फरार नक्सली कांड के आरोपी भोला यादव को चरकापत्थर पुलिस ने गुरुवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया है।

वे अपने चाची के श्राद्धकर्म में भाग लेने अपने घर चरकापत्थर थाना के टहकार गांव आया हुआ था। पुलिस को सूचना मिली और छापेमारी कर उसे उसके घर से ही दबोच लिया। चरकापत्थर ओपी प्रभारी मृत्युंजय पंडित ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिये पुलिस बुधवार रात से ही घेराबंदी शुरू कर दी।

गुरुवार सुबह पुलिस सादा लिवास में उसके गांव टहकार पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया तथा वाईक पर बिठाकर उसे थाना लाया गया। चरकापत्थर थाना कांड संख्या- 35/2012 के आरोपी भोला यादव के उपर यह आरोप है कि सीआरपीएफ द्वारा नक्सलियों के खिलाफ की जा रही छापेमारी के दौरान उसके घर से भारी मात्रा में हथियार व बंदूक बरामद की गई थी । साथ में नक्सली घटना में शामिल रहने का भी आरोप लगा था। वह कई वर्षों से फरार था तथा कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ लाल वारंट भी जारी कर रखा था। गिरफ्तार नक्सल कांड के आरोपी भोला यादव के ऊपर और किसी थाने में मामला दर्ज है इसकी जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें