Hindi NewsBihar NewsJamui NewsPlantation and Cleanliness Drive by Baba Ganinath Seva Team in Jamui
  पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को भी करें प्रेरित

पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को भी करें प्रेरित

संक्षेप:

जमुई में बाबा गणिनाथ सेवा टीम ने हनुमान मंदिर सतगामा परिसर में पौधारोपण और साफ सफाई का कार्य किया। संस्थापक कुंदन गुप्ता ने स्वच्छता को सेवा बताया और सभी से पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने आसपास की सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

Nov 10, 2025 05:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

जमुई, निज प्रतिनिधि बाबा गणिनाथ सेवा टीम जमुई के द्वारा शहर के हनुमान मंदिर सतगामा परिसर में पौधारोपण एवं साफ़ सफाई का कार्य किया गया। बाबा गणिनाथ सेवा टीम के संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता, प्रभाकर रावत, प्रमोद रावत, सोनू रावत, कुंदन शर्मा ने स्थानीय ग्रामीणों को एकजुट कर मंदिर परिसर की साफ सफाई कराई गई। संस्थापक कुंदन गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। हर पौधा जीवन को एक नया संदेश देता है। सभी व्यक्ति को चाहिए कि वे और अपने बच्चों को घर के आसपास और मंदिर परिसर में पौधा लगाने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हरे पेड़ों की कटाई न हो इस पर भी लोगों को जागरूक करने का काम करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीम के द्वारा इस पर काम किया जा रहा है। टीम के सदस्यों ने लोगों से अपील किया है कि "हम सब मिलकर अपने आसपास को स्वच्छ रखें, पेड़ लगाएं, और प्रकृति की रक्षा हर हाल में करें। हमारा एक कदम, हरियाली और स्वच्छता की ओर अवश्य होना चाहिए। हरियाली और पर्यावरण को संतुलित करने के लिए सरकार द्वारा भी प्रयास जारी है। सबसे जरूरी है कि हर मानव को इसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का समय आ गया है।