ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईअभी करनी है हमें पढ़ाई मत करवाओ हमसे कमाई

अभी करनी है हमें पढ़ाई मत करवाओ हमसे कमाई

चाइल्ड लाइन और जन प्रगति संस्था के द्वारा सोमवार को जमुई शहर में अंतराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गयी।शहर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल परिसर से रैली निकाली गयी। जिला बाल संरक्षण के...

अभी करनी है हमें पढ़ाई मत करवाओ हमसे कमाई
हिन्दुस्तान टीम,जमुईTue, 21 Nov 2017 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

चाइल्ड लाइन और जन प्रगति संस्था के द्वारा सोमवार को जमुई शहर में अंतराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गयी।

शहर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल परिसर से रैली निकाली गयी। जिला बाल संरक्षण के सहायक निदेशक दिलीप कामत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल स्कूली बच्चे शहर के महिसौड़ी चौक, सदर अस्पताल, महाराजगंज समेत विभिन्न जगहों का भ्रमण करते हुए बाल संरक्षण इकाई कार्यालय पहुंचा। रैली में शामिल लोग बाल मजदूरी, बाल विवाह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हाथों में तख्ती लेकर लोगों को बाल अधिकार के बारे में जानकारी दे रहे थे।

बाल व्यापार की रोकथाम, हम सब मिलकर करें यह काम, माता पिता दुश्मन बन जाते हैं, जब वो नन्हें हाथों से काम करवाते हैं। अभी करनी है हमें पढ़ाई, मत करवाओ हमसे कमाई आदि के नारे बच्चे लगा रहे थे। इस मौके पर सहायक निदेशक ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। बच्चियों की शादी 18 वर्ष से कम नही होनी चाहिए।

वहीं 21 वर्ष से कम उम्र के बच्चे शादी के योग्य नहीं है। उन्होंने बाल अधिकार और बाल विवाह पर बने कानून के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकार के लिए कानून बनाये गये हैं।इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य रितूराज सिन्हा, चाइल्ड लाइन के कॉर्डिनेटर पंकज कुमार, प्रीति कुमारी, सौम्या कुमारी, अंगद कुमार, रामानंद महतो, शबनम, कृष्णा पासवान,पंकज वाजपेयी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें