ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुई असामाजिक तत्वों पर रहेगी प्रशासन की नजर

असामाजिक तत्वों पर रहेगी प्रशासन की नजर

दुर्गापूजा को लेकर सिकंदरा थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी विनोद कुमार चौधरी ने...


असामाजिक तत्वों पर रहेगी प्रशासन की नजर
हिन्दुस्तान टीम,जमुईSat, 06 Oct 2018 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

दुर्गापूजा को लेकर सिकंदरा थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी विनोद कुमार चौधरी ने की।

बैठक के दौरान अंचलाधिकारी विनोद कुमार चौधरी व थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में दशहरा पर्व को मनाने की अपील करते हुए कहा की त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा की मेला के दौरान भीड़ भाड़ वाले जगहों पर प्रशासन की ओर से कैमरों से उपद्रवी व शरारती तत्वों पर नजर रखी जायेगी।

पदाधिकारियों ने कहा की इस दौरान शरारती व उपद्रवी तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आयेगी और मंदिर कमेटी के सदस्यों के द्वारा पुजा पंडाल में अपनी ओर से सीसीटीवी कैमरा लगाना हैं। वहीं बैठक के दौरान अंचल अधिकारी विनोद कुमार चौधरी ने सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया।

मौके पर सिकंदरा प्रखंड प्रमुख रानी देवी, एएसआई विनोद प्रसाद राय, मां नेतुला मंदिर न्यास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव सिंह, जिला जदयू अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित, राजद नेता नरेश यादव जदयु नेता अम्बिका यादव, कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, मनोज सिंह, संजय यादव, रंजीत जोशी मौजूद थे। राजीव रंजन सिंह उर्फ रिशु सिंह, अनिल सिंह, अरुण मिश्रा, बाटो सेठ, मनोज सिंह, मंजुर आलम, मुन्नी गुप्ता, विजय गुप्ता, वसीम मिंया,ओंकार प्रसाद वर्णवाल, सत्यनारायण पासवान, अरुण मिश्रा समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें