ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईआराध्य शिव के भक्त बने हैं अनिल सिंह

आराध्य शिव के भक्त बने हैं अनिल सिंह

जमुई शहर में भगवान शिव के ऐसे साधक हैं जो सप्ताह में दो दिन पैदल चलकर डाकबम के रूप में बाबा धाम में जलाभिषेक करते हैं। शहर के मुंबई कॉलनी के निवासी अनिल सिंह पिछले 41 वर्षों से बाबा भोले की भक्ति में...

आराध्य शिव के भक्त बने हैं अनिल सिंह
हिन्दुस्तान टीम,जमुईMon, 20 Aug 2018 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई शहर में भगवान शिव के ऐसे साधक हैं जो सप्ताह में दो दिन पैदल चलकर डाकबम के रूप में बाबा धाम में जलाभिषेक करते हैं। शहर के मुंबई कॉलनी के निवासी अनिल सिंह पिछले 41 वर्षों से बाबा भोले की भक्ति में लीन हैं।

68 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारा है। वर्ष 1077 से डाक कावारिंया के रूप में सुल्तानगंज से देवघर तक की यात्रा की शुरूआत की थी। दस वर्षों तक वे सावन के एक सोमवारी को ही जलाभिषेक करते थे। बाद में दो सोमवारी और फिर तीन सोमवारी को डाक कांवरिया के रूप में सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा कर जलाभिषेक करने लगे। उत्तर वाहिनी गंगा के तट से जल भर कर अनिल सिंह ने बाबा भोले की भक्ति की अब 68 साल की उम्र में उन्होंने और भी कठिन परिश्रम शुरू कर दिया है। सावन महीने में प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को वे सुलतानगंज से जल भर कर बाबा बैधनाथ का जलाभिषेक करते हैं।

वे कहते हैं कि सुल्तानगंज से जल उठाने के बाद उनके शरीर में स्फूर्ति आ जाती है। मन में सिर्फ बाबा का ध्यानर रहता है। वे बताते हैं कि उनके साथ कृष्णा बम, खगड़िया के गणेश मंडल, बेगुसराय के यादव साथ होते हैं। जल चढ़ाने के बाद शरीर में शिथिलता आ जाती है। वे यह भी बताते हैं कि जब तक शरीर में जान रहेगा बाबा की भक्ति में वे समर्पित रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें