ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईअभिकर्ता संघ ने 15 सूत्री मांगों को लेकर मनाया विश्राम दिवस

अभिकर्ता संघ ने 15 सूत्री मांगों को लेकर मनाया विश्राम दिवस

भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा जमुई में अभिकर्ता संघ ने अपने 15 सूत्री मांग को लेकर शुक्रवार को विश्राम दिवस के रूप में मनाया । कार्यक्रम की...

अभिकर्ता संघ ने 15 सूत्री मांगों को लेकर मनाया विश्राम दिवस
हिन्दुस्तान टीम,जमुईFri, 30 Jul 2021 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई/झाझा। हिंदुस्तान टीम

भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा जमुई में अभिकर्ता संघ ने अपने 15 सूत्री मांग को लेकर शुक्रवार को विश्राम दिवस के रूप में मनाया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष जगत किशोर सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब तक बीमाधारक, अभिकर्ता एवं उनके आश्रितों से जुड़ी मांगे पूरी नहीं होती हैं तब तक हम अभिकर्ता महीने के 15 तारीख एवं 30 तारीख को सम्पूर्ण विश्राम दिवस के रूप में मनाएंगे।

मंडल सचिव चन्द्रशेखर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अमित प्रकाश, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, संजीत कुमार, राजकुमार साह, पप्पू सिंह , राजीव पांडेय, सोनेलाल पासवान, शम्भू वर्णवाल, सचिन्द्र मंडल, शम्भू तांती सहित दर्जनों अभिकर्ता मौजूद थे। एलआईसी की झाझा शाखा क्षेत्र के अधीन अभिकर्ताओं ने 30 जुलाई को विश्राम दिवस मनाया। लियाफी के आह्वान पर बीते जून से प्रारंभ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की कड़ी में गुरुवार को अभिकर्ताओं ने कोई भी कार्य नहीं किया एवं कार्यालय परिसर में विरोध प्रकट करने के लिए पूर्ण रूप से विश्राम किया। मौके पर शाखा सचिव पवन कुमार,सह सचिव राजेंद्र यादव, महेंद्र बरनवाल,संजय यादव, बिनोद यादव,इम्तियाज अंसारी, युगल किशोर,उमेश मण्डल,ब्रह्मदेव यादव,बिनोद बरनवाल,संजय पाल सिंह आदि शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें