अभाविप ने भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाने को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

अभाविप ने भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाने को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन अभाविप ने भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन

अभाविप ने भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाने  को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

झाझा, नगर संवाददाता अभाविप ने भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। विद्यार्थी परिषद नगर इकाई झाझा द्वारा जिले मेंं बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी, जमुई को अनुरोध किया है। मौके पर नगर अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र निराला ने बताया कि वर्तमान समय में क्षेत्र में अत्यधिक तापमान एवं लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से विद्यालय जाने वाले छोटे बच्चों एवं किशोर छात्रों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

लू, डिहाइड्रेशन तथा अन्य गर्मी जनित बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिनंदन प्रजापति, नगर मंत्री नीतीश केसरी, नगर सहमंत्री अमरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में विद्यालयों का नियमित संचालन छात्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से उचित नहीं है। इसलिए छात्र हित को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश को कम-से-कम 30 जून तक बढ़ाने की मांग की गई है।परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि शीघ्र उचित निर्णय लेकर विद्यार्थियों को इस भीषण गर्मी से राहत प्रदान की जाए, ताकि उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।