डीएसएम कॉलेज झाझा के नये भवन निर्माण स्थल सुंदरीटांड में अभाविप ने किया पौधारोपण

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

डीएसएम कॉलेज झाझा के नये भवन निर्माण स्थल सुंदरीटांड में अभाविप ने किया पौधारोपण डीएसएम कॉलेज झाझा के नये भवन निर्माण स्थल सुंदरीटांड में अभाविप ने कि

डीएसएम कॉलेज झाझा के नये भवन निर्माण स्थल सुंदरीटांड में अभाविप ने किया पौधारोपण

झाझा । नगर संवाददाता शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई झाझा के कार्यकर्ताओं ने नगर छात्र शक्ति प्रमुख संतोष कुशवाहा के जन्मदिन के अवसर पर डीएसएम कॉलेज झाझा के नये भवन निर्माण स्थल सुंदरीटांड में पौधारोपण कार्यक्त्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिनंदन प्रजापति ने कहा कि नगर इकाई झाझा द्वारा पिछले 5 वर्षों से एसएफडी के बैनर तले जन्मदिन एवं अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण करने की परंपरा शुरू की गई है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपने जन्मदिन जैसे अवसरों पर पश्चिमी सभ्यता की नकल करने के बजाय अपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप कार्यक्त्रम आयोजित करें।उन्होंने

यह भी कहा कि पौधारोपण हमारे पर्यावरण को शुद्ध और हरा-भरा बनाता है तथा हम सभी को जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करता है।कार्यक्त्रम के दौरान नगर कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर सह मंत्री अमरेंद्र कुशवाहा, संजीत कुमार, कुमार हर्ष एवं बजरंगी यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही सभी ने लोगों से अपील की कि वे भी अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।