ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईसंथू में सोए अवस्था में गोली मारकर एक व्यक्ति को किया घायल, भर्ती

संथू में सोए अवस्था में गोली मारकर एक व्यक्ति को किया घायल, भर्ती

संथू में सोए अवस्था में गोली मारकर एक व्यक्ति को किया घायल, भर्ती संथू में सोए अवस्था में गोली मारकर एक व्यक्ति को किया घायल,...

संथू में सोए अवस्था में गोली मारकर एक व्यक्ति को किया घायल, भर्ती
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमुईMon, 11 Jul 2022 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई। निज संवाददाता

टाउन थाना क्षेत्र के संथू गांव में सोमवार की दोपहर बाद घर में सोए अवस्था में अज्ञात अपराधी के द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर देने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति को परिजनों के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉ. मृत्युंजय पंडित के द्वारा इलाज किया जा रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के संथू गांव निवासी स्व. मो जैनूल का पुत्र मो. मनोव्वर के रूप में हुई है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल मो. मनोव्वर ने बताया कि सोमवार की दोपहर वे खाना खाने के बाद अपने घर के कमरे में सोया हुआ था। उनके कमरे की खिड़की खुली हुई थी। इसी दौरान अज्ञात अपराधी के द्वारा खिड़की से गोली मार दी गई। गोली व्यक्ति के बांए हाथ की अंगुली में लगी और वे घायल हो गए। गोली की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। फिलहाल इलाज के बाद घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें