ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईबरियारपुर में कलश शोभायात्रा के साथ 9 दिवसीय यज्ञ शुरू

बरियारपुर में कलश शोभायात्रा के साथ 9 दिवसीय यज्ञ शुरू

प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर गांव में धूमधाम से शोभा कलश यात्रा निकाल 9 दिवसीय यज्ञ की शुरुआत की...

बरियारपुर में कलश शोभायात्रा के साथ 9 दिवसीय यज्ञ शुरू
हिन्दुस्तान टीम,जमुईTue, 27 Mar 2018 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर गांव में मंगलवार को धूमधाम से शोभा कलश यात्रा निकाल 9 दिवसीय यज्ञ की शुरुआत की गई।

इस कलश यात्रा में बरियारपुर सहित देवाचक, करमन एवं आसपास के सैकडों ग्रामीणों ने भाग लिया। कलश यात्रा में 121 महिला व कुंवारी कन्या ने भाग लिया।

कलश यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ बरियारपुर महवर थान से निकलकर गांव का परिभ्रमण करते हुए काली स्थान मलयपुर स्थित किउल नदी पहुंची जहां विद्वान जयनारायण पंडित की देखरेख में पूरे विधि विधान से जल लेकर पुन: यज्ञ स्थल पर पह़ंची। विद्वान पंडित ने बताया कि इसके बाद यज्ञ की शुरुआत की जाएगी। 7 दिन तक रामायण पाठ व देवी कथा प्रवचन किया जाएगा। इसके बाद अंतिम 48 घंटे तक अखंड रामधुन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पश्चात राम विवाह का आयोजन होगा। बुधवार तक चलने वाले इस कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के कई टोली रामधुन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यज्ञ स्थल पर पहुंच चुके हैं। बरियारपुर पंचायत के मुखिया मकेश्वर यादव ने विधिवत यज्ञ की शुरुआत फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि यज्ञ को लेकर वातावरण भक्तिमय है। यज्ञ को सफल बनाने के लिए ग्रामीण राजाराम यादव, विदेशी यादव,महेश यादव, मुकेश यादव,मनोहर यादव, साकिन्द्र यादव आदि लगे रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें