ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईशराब पीने के आरोप में 5 को किया गिरफ्तार

शराब पीने के आरोप में 5 को किया गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने जिले के कई जगहों पर छापेमारी अभियान चला कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग ने शराब मुक्त जमुई बनाने का संकल्प ले रखा है। उत्पाद विभाग अधिकारी अंकेश राज ने बताया कि खैरा...

शराब पीने के आरोप में 5 को किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमुईWed, 20 Sep 2017 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्पाद विभाग ने जिले के कई जगहों पर छापेमारी अभियान चला कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग ने शराब मुक्त जमुई बनाने का संकल्प ले रखा है। उत्पाद विभाग अधिकारी अंकेश राज ने बताया कि खैरा प्रखंड के सिंगारपुर गांव के नकुल शर्मा पे. जोवी शर्मा , केदार मांझी पे. भगलू मांझी, जमुई थाना चौक के स्व. सुरेश ठठेरा के पुत्र विवेक ठठेरा को शराब पीने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वहीं जमुई प्रखंड के स्व. चन्द्रदेव सिंह के पुत्र सुरेश सिंह को 100 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं सदर थाना के शिवनडीह निवासी स्व. नागो चौधरी के पत्र रामधनी चौधरी को एक बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है । छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के अधिकारी अंकेश राज, दानी प्रसाद सहित सैफ जवान व होमगार्ड के जबान शामिल थे। खैरा में स्थानीय पुलिस ने बुधवार को बड़ीबाग—गरही मुख्य पथ से 350 पाउच झारखंड निर्मित देसी शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने मौके पर से एक स्कूटी व दो मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि गिद्धेश्वर मंदिर के पास पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 3 बाइक पर सवार 6 लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। उन्हें भागते देख शक के आधार पर पुलिस दल ने उसका पीछा किया और थोड़ी दूर जाकर उन्हे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर दो—दो लोग सवार थे। जिनमें से स्कूटी सवार एक युवक कूदकर जंगल में फरार हो गया। वहीं पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर 200 पाउच तथा एक स्कूटी वह एक अन्य मोटरसाइकिल पर 75—75 पाउच समेत कुल 350 पाउच देसी शराब को जप्त कर थाने ले आई। गिरफ्तार लोगों में नवीनगर निवासी मंगरू चौधरी का 19 वर्षीय बेटा रोहित कुमार, बालेश्वर चौधरी का 20 वर्षीय बेटा महेश चौधरी, बोधवन तलाव निवासी अकलु यादव का 18 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार, कोनन निवासी महेश यादव का पुत्र सुनील यादव तथा बडेरा निवासी जमुना यादव का पुत्र मुन्ना कुमार शामिल है। झाझा। झाझा रेल पुलिस ने टे्रन सं.12023 अप हावड़ा-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस से मंगलवार की शाम 56 पाउच देसी मसालेदार शराब के साथ देवघर जिले के जसीडीह थाना के कोइरीडीह गांववासी एक आरोपी धंधेबाज वीरेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया। रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जब पुलिस टे्रन की रूटीन जांच में लगी थी कि उसी दौरान शराब के साथ उक्त आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें