Hindi NewsBihar NewsJamui News106-Year-Old Voter Sets Example by Casting Vote in Bihar Assembly Elections
106 वर्षीय चमेली देवी ने किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति दिखाया अदम्य उत्साह

106 वर्षीय चमेली देवी ने किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति दिखाया अदम्य उत्साह

संक्षेप:

चकाई में विधानसभा चुनाव के दौरान 106 वर्षीय मतदाता चमेली देवी ने व्हील चेयर पर बैठकर मतदान किया। उन्होंने अपने साहस और जज्बे से सभी को प्रेरित किया। मतदान केंद्र पर विशेष व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि मतदान हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है, और युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।

Nov 11, 2025 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

चकाई । निज प्रतिनिधि विधानसभा चुनाव में वयोवृद्ध मतदाता भी मतदान के लिए जागरूक दिखे। उन्होंने अपने परिजनो के सहयोग से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। प्रखंड के चकाई बाजार स्थित बूथ संख्या 336 पर 106 वर्षीय मतदाता चमेली देवी ने व्हील चेयर पर बैठकर मतदान करने मतदान केंद्र पहुंच कर मिसाल पेश की। इतनी अधिक उम्र में भी मतदान केंद्र तक पहुंचने के उनके साहस और जज्बे को देखकर वहां मौजूद अधिकारी, कर्मी और मतदाताओं ने भी सैल्यूट किया।मतदान केंद्र पर पहुंचते ही सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीपीआरओ संजय कुमार ने स्वयं आगे बढ़कर चमेली देवी का स्वागत किया। उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि वे बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मतदान के बाद बीपीआरओ श्री कुमार स्वयं उन्हें गाड़ी तक छोड़ने भी गए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनके जज्बे को सलाम किया।मतदान करने के बाद चमेली देवी ने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है।बिहार लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में मेरा भी दायित्व बनता है कि मैं सरकार को मजबूती देने के लिए अपने मत का उपयोग करूं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं।