बराबर हॉल्ट के पास से अज्ञात युवक का शव बरामद
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जहानाबादमखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बराबर हॉल्ट के पश्चिम खेत में एक युवक का शव बरामद किया गया है।

मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बराबर हॉल्ट के पश्चिम खेत में एक युवक का शव बरामद किया गया है। गुरुवार की शाम कुछ लोगों ने खेत में एक युवक को पड़ा देखा। निकट जाकर देखा तो वह मृत पड़ा हुआ था। उसकी उम्र करीब 25 से 27 वर्ष के बीच होगी। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना मखदुमपुर थाने को दी गई है। संबंध में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मृतक युवक की पहचान करायी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


