
बिजली के तार से करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल
संक्षेप:
काको, निज संवाददाता जहां से आवश्यक उपचार के बाद गंभीर हालत के कारण पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
Sep 04, 2025 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
काको, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के नदियामा में एक युवक को 11 हजार केवीए बिजली के तार से करंट लग गया जिससे एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया जिसे आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से आवश्यक उपचार के बाद गंभीर हालत के कारण पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस संबंध में परिजनों ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे बताया कि घायल राहुल कुमार अपने गांव में निर्मित हो रहे एक अन्य मकान में चल रहे काम को देखने गया था जहां ऊपर से पार गुजर रहे 11 हजार बिजली के तार की चपेट में आने से यह हालत हुई।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




