Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsYouth Duped in Bike Accident Hoax Mobile Phone Stolen in Ghosi
घायल होने का नाटक कर युवक ने जीविका कर्मी से मोबाइल झपटा

घायल होने का नाटक कर युवक ने जीविका कर्मी से मोबाइल झपटा

संक्षेप:

घोसी, निज संवाददाता।इस घटना के बाद युवक शिकायत को लेकर घोसी थाना पहुंचा। पीड़ित युवक का नाम रॉकी कुमार बताया जा रहा है जो जीविका में काम करता था और मीटिंग के सिलसिले में डैडी गांव जा रहा था।

Dec 26, 2025 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के कुर्रे गांव के समीप से शुक्रवार की दोपहर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक युवक को बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल होने और सहायता को लेकर मोबाइल फोन से बात कराने का झांसा देकर मोबाइल लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद युवक शिकायत को लेकर घोसी थाना पहुंचा। पीड़ित युवक का नाम रॉकी कुमार बताया जा रहा है जो जीविका में काम करता था और मीटिंग के सिलसिले में डैडी गांव जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि वह साइकिल से जैसे ही कुर्रे गांव के समीप पहुंचा तभी एक बाइक के समीप दो युवक हाथ में बैंडेज लपेटे उसे सहायता की भीख मांगने लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों युवक ने कहा उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और वह अपने परिजनों से संपर्क करना चाहता है इसको लेकर थोड़ा मोबाइल फोन से बात करने की सहायता मांगा। जब रॉकी ने घायल युवक को मोबाइल फोन दिया तो दोनों युवक बाइक स्टार्ट कर भागने लगा इस दौरान रॉकी के द्वारा पकड़ने की कोशिश भी की गई जिसमें वह सड़क पर गिर गया और आंशिक रूप से घायल भी हो गया। लेकिन इसके बाद भी वह फरार हो गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। घटना के संदर्भ में थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस तत्काल युवक की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।