Jahanabad News: टेंपो सवार युवक से मारपीट, रंगदारी मांगने का आरोप

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखदेव बिगहा निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Jahanabad News: टेंपो सवार युवक से मारपीट, रंगदारी मांगने का आरोप

Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नदियावां गांव के समीप शुक्रवार की शाम टेंपो रोककर एक युवक से मारपीट करने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखदेव बिगहा निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार काको निवासी प्रदुमन कुमार टेंपो से जहानाबाद जा रहे थे। इसी दौरान नदियावां गांव के समीप कुछ युवकों ने उनका टेंपो रोक लिया। आरोप है कि टेंपो रुकवाने के बाद युवकों ने प्रदुमन कुमार के साथ मारपीट की और रंगदारी की मांग की। इसके बाद उन्होंने काको थाने में इसकी सूचना दी।

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: टेंपो सवार युवक से मारपीट, रंगदारी मांगने का आरोप