ऑटो चालक से लूट के मामले में एक गिरफ्तार

Jan 19, 2026 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से मोबाइल फोन बरामद , शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोआवां और सलारपुर गांव के बीच एक टेम्पो चालक से लूटपाट किए जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक गिरफ्तार किया।

ऑटो चालक से लूट के मामले में एक गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से मोबाइल फोन बरामद 12 जनवरी को अपराधकर्मियों ने सदर अस्पताल के पास किया था ऑटो रिजर्व जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोआवां और सलारपुर गांव के बीच एक टेम्पो चालक से लूटपाट किए जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक गिरफ्तार किया। पकड़ा गया युवक गोलू कुमार उर्फ सूरज शकूराबाद थाना के नोआवां गांव का निवासी है। सोमवार को उसे जेल भेजा गया। उसके पास से टेंपो चालक से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। छापेमारी में शकूराबाद के थानाध्यक्ष राहुल कुमार और अपर थानाध्यक्ष सोहन कुमार व अन्य शामिल थे।

थानाध्यक्ष ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को तीन अपराधकर्मियों ने जहानाबाद सदर अस्पताल के पास गांव तक पहुंचाने के लिए एक टेंपो को रिजर्व किया था। उस टेंपो चालक को नोआवा और सलारपुर के बीच तीनों ने बंधक बनाकर उससे लूटपाट की थी। दिन भर की कमाई के करीब डेढ़ हजार रुपए और उसका मोबाइल फोन अपराधियों ने लूट लिया था। इस संबंध में शकूराबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले का तकनीकी अनुसंधान करते हुए पुलिसकर्मियों ने पाया कि इस घटना में नोआवां गांव के निवासी गोलू उर्फ सूरज की संलिप्तता है व उसके दो अन्य साथी घटना में शामिल है। रविवार को पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपित गोलू कुमार पकड़ा गया और उसी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया। अन्य को पकड़ने के लिए पुलिस अग्रेतर कानूनी कार्रवाई कर रही है। पूछताछ में उन्हें कई जानकारियां मिली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।