पीड़ित मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहें स्काउट और गाइड
जहानाबाद, नगर संवाददाता। रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस-चेयरमैन इबरार अहमद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोसायटी के सचिव राजकिशोर ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और उपस्थित...

जहानाबाद, नगर संवाददाता। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जहानाबाद के कार्यालय-कक्ष में भारत स्काउट एण्ड गाइड के कैडेट्स के साथ 8 मई को आयोजित विश्व रेडक्रॉस दिवस समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक की गई।
बैठक का उद्देश्य
रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस-चेयरमैन इबरार अहमद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोसायटी के सचिव राजकिशोर ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और उपस्थित स्काउट एण्ड गाइड के तमाम कैडेट्स को रेडक्रॉस से जुड़कर पीड़ित मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहने को कहा।
रेडक्रॉस दिवस का महत्व
अन्तरराष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसायटी के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनांट के मानवता के पक्ष में खड़े होने की कहानी को बताते हुए कहा कि 8 मई, विश्व रेडक्रॉस दिवस का उद्देश्य लोगों में उदारता, सहानुभूति और नि:स्वार्थता की भावना को विकसित करना है।
आयोजन की जानकारी
स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स को सम्बोधित करते सोसायटी के सचिव ने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस मानवता, करुणा और सेवा की भावना को समर्पित है। आयोजन के संबंध में सचिव ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस के प्रांगण में जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय द्वारा विश्व रेडक्रॉस ध्वज का ध्वजारोहण होगा। इसके बाद रेडक्रॉस के सभाकक्ष में विश्व रेडक्रॉस दिवस समारोह के महत्व पर चर्चा होगी और रक्तदान का कार्य आरंभ होगा। आप सभी कैडेट्स आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


