नई पीढ़ी को दें तंबाकू मुक्त समाज का उपहार

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रांगण में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन...

नई पीढ़ी को दें तंबाकू मुक्त समाज का उपहार

जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन तंबाकू मुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश जहानाबाद, नगर संवाददाता।

कार्यक्रम का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रांगण में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव कौशलेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर प्रांगण में उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मियों को तंबाकू के सेवन से दूर रहने और समाज को इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। साथ ही, जहानाबाद जिला वासियों के लिए एक विशेष संदेश जारी करते हुए अपील की गई कि वे तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति सतर्क रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके जाल में फंसने से बचाएं। नई पीढ़ी को तंबाकू मुक्त समाज का उपहार देने की अपील की गई।

तंबाकू के दुष्प्रभाव

प्रभारी सचिव ने कहा कि तंबाकू का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए जानलेवा है, बल्कि यह कई परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को भी तबाह कर देता है। उन्होंने जहानाबाद वासियों से अपील की कि वे इस अभियान को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर अपने दैनिक जीवन में उतारें और एक स्वस्थ, तंबाकू मुक्त जहानाबाद के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था के समन्वय को दर्शाते हुए जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी न्यायिक पदाधिकारी और कानूनी विशेषज्ञ शामिल हुए। फोटो- 31 मई जेहाना- 03 कैप्शन- शहर स्थित न्यायालय परिसर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर रविवार को शपथ लेते न्यायिक पदाधिकारी व अन्य अधिवक्ता।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विश्व तंबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर साल 31 मई को मनाया जाता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।