ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जहानाबादनीतीश के शासन में महिलाओं को मिला है सम्मान

नीतीश के शासन में महिलाओं को मिला है सम्मान

शहर स्थित स्वामी सहजानंद संग्रहालय में जदयू के द्वारा महिला समागम समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जदयू के प्रदेश नेत्री अंजली सिन्हा ने की। इस मौके पर विधान पार्षद रीना यादव ने कहा कि...

नीतीश के शासन में महिलाओं को मिला है सम्मान
जहानाबाद | नगर संवाददाताSun, 25 Nov 2018 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर स्थित स्वामी सहजानंद संग्रहालय में जदयू के द्वारा महिला समागम समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जदयू के प्रदेश नेत्री अंजली सिन्हा ने की। इस मौके पर विधान पार्षद रीना यादव ने कहा कि नीतीश के शासन में महिलाओं को मान-सम्मान मिला है। महिलाओं के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण को बल मिला है। सूबे में 80 हजार महिलाओं को रोजगार मिला है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं अब घर से बाहर निकलकर अपना काम कर रही है। काम के प्रति महिलाएं पूरी तरह जागरूक हो रही हैं। महिला सशक्तिकरण को बल मिला है। इस मौके पर प्रदेश नेत्री अंजली सिन्हा ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों में 50 फीसदी आरक्षण देने से महिलाएं विकास से सीधी जुड़ गई हैं। गांव के विकास के लिए महिला पंचायती प्रतिनिधि पूरी तरह जागरूक हुई हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक नियोजन में भी महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। सिपाही भर्ती में भी 35 फीसदी आरक्षण दिया गया है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव नयन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने छात्राओं के विकास के लिए कई योजनाएं चला रखी है जिसका लाभ छात्राओं को मिल रहा है। महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रुप से मजबूत हुई हैं। उन्होंने कहा कि पोशाक योजना, साइकिल योजना, कन्या सुरक्षा योजना, कन्या विवाह योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है। मौके पर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। नेताओं ने कहा कि नीतीश के शासन में न्याय के साथ महिलाओं का विकास हो रहा है। मौके पर पूर्व विधायिका प्रतिमा देवी, जीतेन्द्र पटेल, अशोक कुमार सिंह, डॉ. ललिता देवी, वंदना राय, रिंकी देवी, सिया देवी समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे। मंच का संचालन जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोरमा देवी कर रही थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें