ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जहानाबादट्रेन पर चढ़ रही महिला को ब्लेड मार कर किया जख्मी

ट्रेन पर चढ़ रही महिला को ब्लेड मार कर किया जख्मी

जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ रही एक महिला को कुछ उचक्कों ने ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला रिंकु देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरवल जिले के चौरम थानान्तर्गत...

ट्रेन पर चढ़ रही महिला को ब्लेड मार कर किया जख्मी
जहानाबाद | निज संवाददाताWed, 21 Nov 2018 04:33 PM
ऐप पर पढ़ें

जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ रही एक महिला को कुछ उचक्कों ने ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला रिंकु देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरवल जिले के चौरम थानान्तर्गत बस्ती बिगहा गांव निवासी शशि यादव अपनी पत्नी रिंकु देवी व बच्चों के साथ काम करने लुधियाना जा रहे थे। 

इसी क्रम में वे मंगलवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जहानाबाद स्टेशन से मेमू ट्रेन पर गया जाने के लिए सवार हो रहे थे। तभी ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में ही कुछ उचक्कों ने पीछे से उनकी पत्नी की जांघ में ब्लेड मार दिया और रफुचक्कर हो गए। घटना के बाद घायल रिंकु देवी चीखने लगी। उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था। आनन-फानन में शशि यादव ने अपनी यात्रा स्थगित कर पत्नी को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। वे लुधियाना के लोहा फैक्ट्री में काम करते हैं। पिछले कुछ दिनों से वे छुट्टी में घर आए हुए थे। पर्व की समाप्ति के बाद अपने परिवार को लेकर वे फिर से काम पर लुधियाना जा रहे थे।

ज्ञातव्य हो कि दुर्गा पूजा की विजयादशमी को भी ठाकुरबाड़ी मेले में असामाजिक तत्वों ने ब्लेडबाजी कर करीब दो दर्जन महिलाओं को जख्मी कर दिया था। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी बीच जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर ब्लेडबाजी की फिर एक घटना सामने आ गई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें