Jahanabad News: खेत में पानी भरे रहने से धान की फसल को नुकसान की संभावना
Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। लेकिन अभी भी बांध के प्लेट ऊपर से पानी जा रहा है। , मोरहर में पानी कमने के बाद दरघा नदी में भी पानी में कमी आई है। फिर भी अभी नदियों में काफी अधिक पानी जा रहा है।

Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड से बहने वाली मोरहर और दरघा नदी के जलस्तर में मामूली कमी आई है। मोरबांध से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार से बुधवार शाम 4 बजे तक 2 फीट पानी कम हुआ है। लेकिन अभी भी बांध के प्लेट ऊपर से पानी जा रहा है।
नदियों में जलस्तर परिवर्तन
मोरहर में पानी कमने के बाद दरघा नदी में भी पानी में कमी आई है। फिर भी अभी नदियों में काफी अधिक पानी जा रहा है। अभी भी बहुत से खेत पानी में डूबे हुए हैं। किसानों का कहना है कि अधिक समय तक खेत में पानी भरे रहने से धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। किसान कमलेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष धान की रोपनी काफी पीछे हुई है। धान की पौधे अभी काफी छोटे हैं और कोमल है। पानी भरने और उसे पर कीचड़ का लेप लगने से फसल गल सकता है। सबसे अधिक नुकसान कोयली , सेवती, इस्माइलपुर, गाज़ीपुर, पुनहदा जैसे गांव को हो रही है। क्योंकि यहां के खेतों से नदी का पानी अधिक बह रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नदी के पानी में लगातार कमी आ रही है लेकिन अगर जल ग्रहण क्षेत्र में वर्षा होती है तो फिर से नदी के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है।


